bhagalpur news. युवा संसद के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित

टीएमबीयू में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले बुधवार को सीनेट हॉल में विकसित भारत युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो गुरुवार को संपन्न होगा
टीएमबीयू में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले बुधवार को सीनेट हॉल में विकसित भारत युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो गुरुवार को संपन्न होगा.
पहले दिन युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित विषय आपातकाल के 50 वर्ष, भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख पर करीब 50 स्वयंसेवक-सेविकाओं ने अप विचार साझा किया. प्रतिभागियों का चयन युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अधीन संचालित माय भारत पोर्टल के माध्यम से किया गया था. बता दें कि नवंबर 2025 में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से पंजीकृत एवं चयनित 107 छात्र-छात्राओं के लिए ही यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है.
मौके पर डीएसडब्ल्यू ने प्रतिभागियों को अगले चरण में बिहार विधानसभा तक पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दीं. एमएलसी डाॅ एनके यादव ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने पसीने और पुरुषार्थ से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लें. निर्णायक मंडल में डाॅ राहुल कुमार, डाॅ विवेक सिंह, डॉ संजय जायसवाल, डाॅ मुनेंद्र कुमार सिंह, डाॅ प्रज्ञा राय शामिल हैं. जिला युवा अधिकारी लखविंदर सिंह ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी. स्वागत भाषण डाॅ उमेश तिवारी ने व धन्यवाद ज्ञापन डाॅ हिमांशु शेखर ने किया. सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




