Bhagalpur news मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 230 छात्रों को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 230 छात्रों को मिला सम्मान

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माईलपुर प्रखंड में मेधावी छात्र सम्मान समारोह सह मार्गदर्शन कार्यक्रम जिप अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल के नेतृत्व में किया गया.

विज्ञापन

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माईलपुर प्रखंड में मेधावी छात्र सम्मान समारोह सह मार्गदर्शन कार्यक्रम जिप अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल के नेतृत्व में किया गया. 230 प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया. छात्रों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, स्टडी टेबल, लैंप लाइट, बैग, अध्ययन किट व पौधे प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. दिनकर कुमार (466 ), अमन कुमार (457), जूली कुमारी (453), सुजीत कुमार (453), पूजा कुमारी (443), शिवनंदन कुमार (443), डब्लू कुमार (438), आरती कुमारी (426), कुमकुम कुमारी (423) व किशमिश कुमारी (423 ) अंक लाकर प्रखंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया. जिप अध्यक्ष ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां से निरंतर मेहनत करने पर सफलता निश्चित रूप से मिलती है. उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को ऊंचा रखें और लगातार सीखते रहें. शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण और समाज के विकास का आधार है. हर छात्र में असीम संभावनाएं होती हैं, जिन्हें सही दिशा देकर आगे बढ़ाया जा सकता है. यह सम्मान उनकी सफलता की शुरुआत है, आगे की उड़ान उनके प्रयासों पर निर्भर करेगी. कार्यक्रम में अभिभावकों एवं शिक्षकों की सराहना की गयी, जिनके सहयोग से छात्र सफलता की राह पर अग्रसर हैं. सभी मेधावी छात्रों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा. मौके पर प्रखंड के कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन