Bhagalpur news कलश शोभायात्रा के साथ 24 घंटे अखंड कीर्तन शुरू

Published by :JITENDRA TOMAR
Published at :14 Apr 2026 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news कलश शोभायात्रा के साथ 24 घंटे अखंड कीर्तन शुरू

सन्हौला प्रखंड क्षेत्र के तेलोंधा गांव में बिसुवा पर्व पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

सन्हौला प्रखंड क्षेत्र के तेलोंधा गांव में बिसुवा पर्व पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. तेलोंधा गांव में 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. भव्य कलश शोभायात्रा में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से लगातार इस पर्व पर अखंड कीर्तन और सामूहिक भंडारे का आयोजन होता रहा है. शिव-पार्वती मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर लोगों में गहरी आस्था है. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गयी हर मनोकामना पूर्ण होती है. शोभायात्रा में गांव के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें अमित कुमार शाह, पंकज मोदी, राजेश मोदी, विक्की मोदी, कारू शाह, रितेश कुमार शाह, सोनू मोदी और दशरथ राम शामिल थे. मुंगेर और बांका से पहुंचे कलाकारों ने अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया. पूरे गांव में भक्ति का माहौल है और श्रद्धालु अखंड कीर्तन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं.

मोहनपुर में भव्य कलश यात्रा निकाली

पीरपैंती प्रखंड के बड़ी मोहनपुर और छोटी मोहनपुर के मध्य सीमा पर स्थित महंत बाबा स्थान पर एकादशी पर प्रभु श्री राम, लक्ष्मण एवं मैया सीता की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. मुख्य यजमान की भूमिका में विलास मंडल रहे. दूसरी ओर पांच सरैसा घोड़ा रथ और डीजे के साथ सुबह 9:00 बजे या कलश यात्रा निकाली गयी, जो 1:00 बजे समाप्त हुई. यह यात्रा मोहनपुर, डखली टोला, खवासपुर फील्ड होते छोटी मोहनपुर गंगा घाट पर पूजा अर्चना के साथ कलश यात्रा में जल भरकर वापस आयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में एकचारी थाना की ओर से पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी.

खाते से 40 हजसा अवैध तरीके से निकाले

पीरपैंती प्रखंड के बदलूगंज के मनोज कुमार साह ने यूको बैंक के खाते से एईपीएस के माध्यम से 40 हजार रुपये फर्जी तरीके से निकासी को लेकर साइबर हेल्पलाइन नंबर में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 26 और 27 मार्च को खाते से पैसे निकाले गये तो इस लेन-देन की कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली. उन्होंने आवेदन बैंक को भी दिया है. मनोज कुमार साह ने मांग की है कि कैसे फ्रॉड हुआ है प्रशासन इसका पता लगा मेरे पैसे मुझे वापस दिलवाएं.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन