bhagalpur news. शराब मामले में आइओ से हुई पूछताछ
Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति को छोड़ने के आरोप मामले की जांच साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव कर रहे हैं
विज्ञापन
भागलपुर. शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति को छोड़ने के आरोप मामले की जांच साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार मामले में साइबर डीएसपी ने कांड के अनुसंधानकर्ता राजेश कुमार महतो से पूछताछ की है. साथ ही घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच शराब बरामद करने वाले पदाधिकारी से भी पूछताछ करने की बात कही गयी. मामले में जांच पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट एसपी सिटी को सौंपने की बात कही गयी.
विशेष अभियान में आठ गिरफ्तार
भागलपुर. जिला पुलिस की ओर से चलाये जा रहे विशेष अभियान में कुल आठ अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है. जिसमें एक अभियुक्त एक कांड का आरोपित है, एक अभियुक्त को आर्म्स एक्ट मामले में, शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वारंट निष्पादन के दौरान जिला पुलिस के विभिन्न थानाें ने वारंट मामले में चार को गिरफ्तार किया है. साथ ही 11 वारंट और एक कुर्की के आदेश का निष्पादन किया है. मद्य निषेध अधिनियम के तहत पुलिस ने 10.9 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी की है. वाहन जांच के दौरान कुल 526 वाहनों की जांच की गयी. जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाये गये चालकों से कुल 82 हजार 500 रुपये जुर्माना की वसूली की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










