bhagalpur news. टीएमबीयू के कुलपति को लेकर लोकभवन में इंटरव्यू

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 09 Apr 2026 1:25 AM

विज्ञापन

टीएमबीयू के नियमित कुलपति मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. बुधवार को लोकभवन में कुलाधिपति की अध्यक्षता में एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने कुलपति के लिए इंटरव्यू दिया

विज्ञापन

टीएमबीयू के नियमित कुलपति मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. बुधवार को लोकभवन में कुलाधिपति की अध्यक्षता में एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने कुलपति के लिए इंटरव्यू दिया. दो चरण में इंटरव्यू की प्रक्रिया हुई. बताया जा रहा कि बिहार के अलग-अलग विवि के वरीयतम शिक्षक, बीएचयू के शिक्षक सहित कुछ वर्तमान कुलपति सहित रजिस्ट्रार भी शामिल हुए. बता दें कि चार अप्रैल से ही तीन विश्वविद्यालयों के कुलपति को लेकर इंटरव्यू की प्रक्रिया लोकभवन में चल रही है. जानकारी के अनुसार इंटरव्यू के बाद शॉट लिस्ट किया जायेगा. इसके बाद प्रक्रिया पूरा करने के बाद नये कुलपति का नाम लोकभवन से जारी की जायेगी.

जानकारी हो कि विवि के कुलपति रहे प्रो जवाहर लाल का तीन का कार्यकाल 22 अगस्त 2025 को पूरा हो गया था. उनके बाद मधेपुरा विवि के नियमित कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा को टीएमबीयू का प्रभारी कुलपति बनाया गया है. करीब नौ माह से प्रभारी कुलपति के सहारे टीएमबीयू चल रहा है. लोकभवन से जारी पत्र के अनुसार प्रभारी कुलपति को नीतिगत निर्णय, प्रमोशन, स्थानांतरण, नयी नियुक्ति, वित्त से संबंधित कार्यों आदि पर रोक है. उक्त कार्यों के लिए प्रभारी कुलपति को लोकभवन से आदेश लेने होंगे.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन