bhagalpur news.सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news.सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

खगड़िया जिले के मीरपुर गांव निवासी मो बाबर के 14 वर्षीय पुत्र मो मुन्ना शुक्रवार की रात सड़क हादसे में घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी

विज्ञापन

भागलपुर. खगड़िया जिले के मीरपुर गांव निवासी मो बाबर के 14 वर्षीय पुत्र मो मुन्ना शुक्रवार की रात सड़क हादसे में घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मुन्ना एक ग्रामीण इम्तियाज की बारात में शामिल होने के लिए निकला था. चौथम से कुछ दूर एनएच-31 पर चलते हुए उसने उल्टी महसूस की और स्कॉर्पियो से सिर बाहर निकालकर उल्टी करने लगा. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक बड़े वाहन ने उसे टक्कर मार दी. सिर में गंभीर चोटें आने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजन गहरे सदमे में हैं. मृतक के भाई मो यूसुफ, चाचा मो अरशद और मुंगेर निवासी बहनोई फैजल रहमान अस्पताल में मौजूद थे. बरारी कैंप थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन