bhagalpur news. 20 से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इंडोर सेवा, मरीज होंगे भर्ती

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. 20 से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इंडोर सेवा, मरीज होंगे भर्ती

जेएलएनएमसीएच से संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ओपीडी के बाद इंडोर सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है.

विज्ञापन

जेएलएनएमसीएच से संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ओपीडी के बाद इंडोर सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है. इंडोर सेवा शुरू होने के बाद अस्पताल में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जायेगा. इस समय अस्पताल में मरीजों के लिए सिर्फ ओपीडी सेवा जारी है. आउटडोर में आये मरीजों का इलाज किया जाता है, भर्ती करने की व्यवस्था नहीं है. शनिवार को भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने 20 जुलाई से इंडोर सेवा शुरू करने का निर्देश दिया. आयुक्त ने यह निर्णय शनिवार को जेएलएनएमसी के प्राचार्य डॉ हेमशंकर शर्मा व अस्पताल अधीक्षक डॉ अविलेश कुमार के साथ हुई बैठक में ली. बैठक में शामिल हुए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ महेश कुमार ने बताया कि 15 दिन में इंडोर सेवा शुरू करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली जायेगी. जिन विभागों में डॉक्टर, वहीं इंडोर चालू होंगे

10 माह पहले चालू हुए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आठ विभाग संचालित हैं. इनमें यूरोलॉजी, डायलिसिस सेवा, न्यूरो सर्जरी, 10 बेड का आइसीयू, प्लास्टिक सर्जरी समेत कार्डियोलॉजी का इंडोर विभाग चालू हो सकता है. कार्डियो विभाग में इको टेस्ट को लेकर स्वास्थ्य विभाग से पीएनडीटी सर्टिफिकेट मिलने का इंतजार है. वहीं मरीजों के लिए सीटी स्कैन, एमआरआइ समेत अन्य तरह के जांच की व्यवस्था होगी. नोडल पदाधिकारी ने बताया कि पहले जिन विभागों में डॉक्टर की उपलब्धता हैं. उसी विभाग में इंडोर की व्यवस्था की जायेगी. सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 10 डॉक्टर व 15 जूनियर रेजीडेंट कार्यरत हैं. वहीं आठ विभाग के लिए आठ सिस्टर को मायागंज अस्पताल से प्रतिनियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन