Aaj Ka Mausam : भागलपुर में आज हीट वेव की चेतावनी, तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट
भागलपुर. बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सोमवार 17 मई को शहर में हीट वेव चलने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को तेज गर्म हवा चलने की आशंका है. उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे के बाद ही हीट वेव का असर शुरू हो जायेगा. गर्मी और उमस के कारण लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










