bhagalpur news. अग्रवाल सम्मेलन का देवी बाबू धर्मशाला में हरियाली तीज उत्सव कल

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. अग्रवाल सम्मेलन का देवी बाबू धर्मशाला में हरियाली तीज उत्सव कल

भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय देवी बाबू धर्मशाला के नये भवन सभागार में अग्रवाल महिला समिति की ओर से हरियाली तीज उत्सव सह मेले का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय देवी बाबू धर्मशाला के नये भवन सभागार में अग्रवाल महिला समिति की ओर से हरियाली तीज उत्सव सह मेले का आयोजन किया जायेगा. सम्मेलन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद छापोलिका ने बताया कि इस मेले को संस्था कई वर्षों से निरंतर आयोजित करती आ रही है. संयोजक राजेश जैन ने बताया कि सावन महिलाओं के लिए शृंगार का पर्व है. इसमें हरियाली तीज मनाया जाता है और संस्था महिलाओं के उत्थान के लिए सहयोग करती है.

महिला समिति की अध्यक्ष प्रभा कोटरीवाला ने बताया कि जो भी महिला अपने घरों में लघु उद्योग चलाती है, हमलोग उनको समाज में पहचान दिलाने का एक प्रयास करते हैं. मंत्री रश्मि केडिया ने कहा कि महिलाओं को मेहंदी लगायी जायेगी. महिला संयोजक रोहिणी भिवानीवाला एवं भारती कोटरीवाला ने बताया कि मेला सुबह 10ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक कार्यक्रम चलेगा. सारिका जैन ने बताया कि मारवाड़ी गीत प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी. समिति सदस्य ज्योति खेतान, सुचिता अग्रवाल, सुनीता सर्राफ, राखी झुनझुनवाला ने बताया कि गीत गाने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया जायेगा. नीतू झुनझुनवाला, नीता मुरारका, रितु गोयनका, बुलबुल खेमका, वर्षा सिंघानिया, रेखा झुनझुनवाला मोनिका जैन, नीलम डालमिया तैयारी में लगी हैं. सम्मेलन के मीडिया प्रभारी आशीष बाजोरिया एवं विनय डोकानीया ने बताया कि मेले की तैयारी में सभी सदस्यों का भरपूर योगदान मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन