Bhagalpur. माणिक सरकार घाट पर कटाव रोकेगी गैवियन तकनीक

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur. माणिक सरकार घाट पर कटाव रोकेगी गैवियन तकनीक

माणिक सरकार घाट को गंगा के कटाव से सुरक्षित रखने के लिए चल रहे कार्य में तकनीकी स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किये गये हैं. अलग-अलग तरीके से सुरक्षा संरचना तैयार की जायेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur News भागलपुर से ब्रजेश की खबर :

माणिक सरकार घाट को गंगा के कटाव से सुरक्षित रखने के लिए चल रहे कार्य में तकनीकी स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किये गये हैं. अब नदी किनारे की भौगोलिक स्थिति और उपलब्ध स्थान को ध्यान में रखकर अलग-अलग तरीके से सुरक्षा संरचना तैयार की जायेगी.

बारियों की बनेगी चौड़ी दीवार

विभाग का मानना है कि नयी तकनीक अपनाने से कटाव रोकने में अधिक मजबूती मिलेगी. जिन हिस्सों में जगह कम है वहां नदी के दबाव को रोकने के लिए बोरियों की चौड़ी दीवार तैयार की जायेगी. वहीं पर्याप्त जगह वाले हिस्सों में ढलाननुमा संरचना विकसित की जायेगी, ताकि पानी का बहाव सीधे तट से न टकराये और कटाव की आशंका कम हो सके.

घाट की नींव को किया जायेगा मजबूत

तकनीकी बदलाव के तहत अब घाट की नींव को पहले से अधिक मजबूत बनाया जायेगा. इसके लिए खाली सीमेंट की बोरी में बालू भरकर और जिओ बैग का इस्तेमाल किया जायेगा. साथ ही गैवियन तकनीक के जरिये नायलॉन की मजबूत जाली तैयार की जायेगी, जो पानी में खराब नहीं होगी.

मजबूत सुरक्षा परत की जायेगी तैयार

अधिकारियों के अनुसार इस जाली के भीतर 18 जिओ बैगों को एक साथ बांधकर लगाया जायेगा. इससे नदी किनारे मजबूत सुरक्षा परत तैयार होगी, जो तेज बहाव और दबाव का सामना कर सकेगी. विभाग को उम्मीद है कि नयी व्यवस्था से घाट क्षेत्र में कटाव की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण मिल सकेगा.

विज्ञापन
संजीव झा

लेखक के बारे में

By संजीव झा

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन