माघी पूर्णिमा पर गंगा तटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, घर-घर धार्मिक अनुष्ठान

Updated at : 12 Feb 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा पर गंगा तटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, घर-घर धार्मिक अनुष्ठान

जिले में विभिन्न गंगा तटों पर माघी पूर्णिमा पर बुधवार को स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. बरारी सीढ़ी घाट, पुल घाट, मुसहरी घाट आदि स्थानों पर स्नान करने के लिए मध्यरात्रि के बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.

विज्ञापन

जिले में विभिन्न गंगा तटों पर माघी पूर्णिमा पर बुधवार को स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. बरारी सीढ़ी घाट, पुल घाट, मुसहरी घाट आदि स्थानों पर स्नान करने के लिए मध्यरात्रि के बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. बुधवार को कई धार्मिक आयोजन हुए. माघी पूर्णिमा पर माता त्रिपुर सुंदरी की पूजा विधि-विधान से की गयी, तो संत रविदास की जयंती मनायी गयी. इसे लेकर अलग-अलग आयोजन हुए.

नया बाजार में मां काली की प्रतिमा स्थापित, तो सोनापट्टी में अष्टयाम-संकीर्तन व प्रसाद का वितरण

मंदरोजा, नया बाजार व सोनापट्टी में भगवान सत्यनारायण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. माघी पूर्णिमा को लेकर सोनापट्टी स्थित भुवानिया परिसर में भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा शुरू हो गयी. सोनापट्टी में इस बार भी घोघा व सन्हौला की कीर्तन मंडली द्वारा अष्टयाम संकीर्तन शुरू हुआ. इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया. आयोजन में जिला स्वर्णकार संघ के पूर्व सचिव विजय साह, डॉ संजीव पोद्दार, गौतम पोद्दार, मुकेश वर्मा, देवराज भगत, ललन ठाकुर आदि का योगदान रहा. नया बाजार कस्बा गोलाघाट में माघी काली मां की पूजा प्रतिमा स्थापित कर की गयी. मेढ़पति नंदू राम के संचालन में प्रतिमा स्थापित की गयी व बलि चढ़ायी गयी. इस मौके पर राकेश ओझा, संजीव ठाकुर आदि उपस्थित थे.

घर-घर हुई सत्यनारायण कथा

साथ ही घर-घर भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना हुई. तिलकामांझी हटिया रोड में प्रीतम सिंह के आवास पर भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्चना विधि-विधान से हुई. सीसी मुखर्जी लेन में भगवान सत्यनारायण की पूजा हुई. इसमें पंडितों द्वारा भगवान सत्यनारायण की कथा की गयी, मोहल्ले के लोगों ने एकजुट होकर कथा का श्रवण किया.

शिवशक्ति मंदिर में मनी त्रिपुर सुंदरी की जयंती

शहर के विभिन्न मंदिरों बूढ़ानाथ, शिव शक्ति मंदिर, भूतनाथ मंदिर, दुग्धेश्वर नाथ, कुपेश्वर नाथ आदि में पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. आदमपुर स्थित शिव शक्ति मंदिर में महंत अरुण बाबा के संचालन में माता त्रिपुर सुंदरी की जयंती मनायी गयी. श्रीयंत्र का पंचामृत से अभिषेक किया गया. संध्या में दीपोत्सव हुआ. इस मौके पर अबन सिंह, दिनेश मंडल, विवेक यादव, रामानंद तिवारी, पंडित शंकर मिश्रा आदि उपस्थित थे.

गंगा महाआरती का हुआ आयोजन

मां गंगा पूजन समिति मोहनपुर, नरगा की ओर से चैती दुर्गा स्थान परिसर में गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. महंत देवनंदन दास के नेतृत्व में संपन्न गंगा महाआरती मां गंगा के पूजन से की गयी. इसके बाद सामूहिक महाआरती हुई. संयोजक जगतराम साह कर्णपुरी थे. सचिव जवाहरलाल, कुबेर कुमार, रमन कुमार, आशीष मंडल, आशुतोष कुमार, शंकर दास, अरूण कुमार आदि का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन