Bhagalpur news पीरपैंती में सड़क दुर्घटना से पांच लोग घायल, दो रेफर

Updated at : 13 Mar 2025 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news पीरपैंती में सड़क दुर्घटना से पांच लोग घायल, दो रेफर

बाराहाट से पीरपैंती आने वाले मुख्य मार्ग एनएच-133 के समीप पीके कुकिंग गैस एजेंसी के पास बुधवार की शाम भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी.

विज्ञापन

बाराहाट से पीरपैंती आने वाले मुख्य मार्ग एनएच-133 के समीप पीके कुकिंग गैस एजेंसी के पास बुधवार की शाम भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी. बाराहाट से पीरपैंती आ रहा टोटो सड़क पर रखे गिट्टी पर चढ़ने से अनियंत्रित होकर पलट गया. आये दिन सड़क दुर्घटना सड़क पर रखे सामान से होती है, जिससे लोग बुरी तरह घायल हो रहे है. घायलों को दूसरे टेंपो वाले ने पीरपैंती रेफरल अस्पताल लाया. घायलों की पहचान पीरपैंती बाजार के सीताराम जायसवाल का पुत्र मिथुन जयसवाल, शेरमारी के संजय तांती, संगीता देवी, मनोज मंडल व महादेव मंडल के रूप में की गयी. घायलों का उपचार चिकित्सक डॉ विभा कुमारी ने किया. बेहतर इलाज के लिए मिथुन जायसवाल और संजय तांती को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. पीरपैंती थाना के एसआई बबलू कुमार ने घटना स्थल और अस्पताल पहुंच घटना की छीनबीन की. मौके पर अरविंद साह, विवेकानंद गुप्ता, धीरज चौधरी, गुंजन साह आदि लोगों ने मरीजों का उपचार कराया.

मुरारका कॉलेज में बने कल्याण छात्रावास, विधायक ने विस में उठाया मामलासुलतानगंज मुरारका कॉलेज में कल्याण छात्रावास बनाने को लेकर सुलतानगंज विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने विधान सभा में मांग उठायी. विधायक ने कहा कि मुरारका कॉलेज में एससी/एसटी, ओबीसी ईबीसी के 80% गरीब ग्रामीण छात्र-छात्राएं पढ़ते है. एक भी छात्रावास नहीं है. महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल व कल्याण छात्रावास की व्यवस्था होने से गरीब छात्रों को लाभ मिलेगा. विधायक ने सीएम व डिप्टी सीएम को सुलतानगंज में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा निर्माण की स्वीकृति पर धन्यवाद दिया.

बिहार दिवस को लेकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आज

बिहार दिवस को लेकर 22 से 24 मार्च तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पटना में होगी. जिला स्तरीय प्रतियोगिता गुरुवार 13 मार्च को भागलपुर टाउन हॉल में होगा. गणित ओलिंपियाड, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त चयनित प्रतिभागी को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर निर्देशित किया गया है. सुलतानगंज से नौ चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर डीपीओ ने बीइओ को पत्र भेजा है. बीआरसी के बीपीएम पुष्कर कुमार ने बताया कि सुलतानगंज प्रखंड से गणित ओलिंपियाड में पीयूष चौरसिया, सन्नी कुमार, रितेश कुमार, प्रश्नोत्तरी में ओजस कुमार, साक्षी प्रिया, ब्रजेश कुमार, चित्रांकन में सृष्टि कुमार, दिव्या भारती और आयुष कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त होने के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने को लेकर निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन