बिहार के इस जिले में बनेगा योग हब, भोलेनाथ की लगेगी 112 फीट ऊंची प्रतिमा, जानिए खासियत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले में योग हब बनाया जाएगा. इसके लिए लगभग 100 से 120 एकड़ की जमीन की डिमांड की गई है. खास बात यह भी होगी कि यहां भोलेनाथ की करीब 112 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी. इस तरह से जिले को आध्यात्मिक सौगात जल्द ही मिलने वाली है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सिल्क सिटी यानी भागलपुर को खास सौगात मिलने वाली है. जल्द जिले में योग हब बनेगा. इसके लिए जिला प्रशासन से लगभग 100 से 120 एकड़ जमीन की मांग की गई है. यहां लोगों के लिए सबसे खास और आकर्षित करने वाली होगी शिवजी की प्रतिमा. यह करीब 112 फीट ऊंची होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कौन करा रहा योग हब का निर्माण?

जानकारी के मुताबिक, योग हब का निर्माण दक्षिण भारत के मशहूर आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव की संस्था ‘ईशा फाउंडेशन’ की ओर से कराई जाएगी. उन्हीं की ओर से जमीन की डिमांड भी की गई है. बताया जा रहा है कि कोयंबटूर और बेंगलुरु की तरह ही भागलपुर जिले में भी आदियोगी शिव मंदिर की स्थापना की जाएगी. इस तरह से जिला आध्यात्म का केंद्र बन सकेगा.

पर्यटन विभाग ने भी दिखाई दिलचस्पी

योग हब को लेकर बिहार का पर्यटन विभाग भी एक्टिव हो गया है. जानकारी की मुताबिक, विभाग के सचिव निलेश रामचंद्र देवरे ने भागलपुर के डीएम को लेटर लिखा है. इसके जरिए जमीन को लेकर डिटेल रिपोर्ट मांगी गई है. अगर सब कुछ सहा रहा तो ‘ईशा फाउंडेशन’ को जमीन उपलब्ध कराई जा सकती है.

लोगों के लिए होंगी ये सुविधाएं

यह सिर्फ एक मंदिर ही नहीं होगा बल्कि लोगों के लिए आध्यात्मिक और कल्याण का केंद्र बन सकेगा. यहां आने वाले लोगों के लिए योग के लिए पर्याप्त व्यवस्था होगी. साथ ही एक मेडिटेशन हॉल भी बनाया जाएगा. इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं की भी व्यवस्था होगी. यह भी कहा जा रहा है कि योगा साइंस से जुड़े कार्यक्रम भी चलाए जायेंगे. इस तरह से यह लोगों के लिए बेहद खास हो सकेगा.

भागलपुर जिले को मिलेगी नई पहचान

भागलुपर जिले में योग हब के बनने से पर्यटन को बढ़ावा भी मिल सकेगा. वैसे तो भागलपुर में कई ऐसी फेमस जगहें हैं, जहां पर्यटक घूमने-फिरने के लिए पहुंचते हैं. लेकिन योग हब के बनने से जिले को एक नई पहचान मिल सकेगी. इतना ही नहीं, लोगों के लिए रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा.

Also Read: बिहार में प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन