Bhagalpur news अस्मिता वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

Updated at : 06 Apr 2026 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news अस्मिता वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

अस्मिता वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ

विज्ञापन

खेलो इंडिया अभियान के तहत बिहपुर प्रखंड के कन्या प्लस टू स्कूल सोनवर्षा मैदान में नवगछिया पुलिस जिला वॉलीबॉल संघ के संयोजन में आयोजित दो दिवसीय अस्मिता वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ. प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सोनवर्षा तथा जूनियर वर्ग में माउंट कार्मेल की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया. प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गये मुकाबलों में जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच में माउंट कार्मेल ने घोघा को तथा माउंट असीसी ने गौरीपुर की टीम को पराजित कर फाइनल में जगह बनायी. फाइनल मुकाबले में माउंट कार्मेल ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि बिहपुर विधायक कुमार शैलेंद्र ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. मौके पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सरोज कुमार, निरोज कुमार, संजय कुमार, नीलेश कुमार, हर्षवर्धन कुमार एवं अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से विधायक कुमार शैलेंद्र को सम्मानित किया.नवगछिया पुलिस जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव नीलेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भागलपुर के माउंट असीसी, माउंट कार्मेल, घोघा स्कूली टीमों के साथ-साथ भागलपुर सैंडिस, नवगछिया, गौरीपुर, सोनवर्षा सहित अन्य कई टीमों ने भाग लिया.रेफरी की मुख्य भूमिका चंदन कुमार, हर्षवर्धन कुमार व संदीप ने निभायी. समापन समारोह में राष्ट्रीय खिलाड़ी निरोज कुमार को सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विशेष रूप से सम्मानित किया गया. उन्हें वॉलीबॉल कोटे से ही प्रशासनिक विभाग में नौकरी प्राप्त हुई थी.

कदवा में प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन

नवगछिया भाजपा जिला नवगछिया के ग्रामीण उत्तर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 पचगछिया टोला कदवा में प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र गीत से हुआ. प्रशिक्षण में कुल आठ वर्ग हुआ. प्रशिक्षकों ने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास, कार्यप्रणाली, विकास, सोशल मीडिया की उपयोगिता, बूथ स्तरीय कमेटी, मन की बात आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. वक्ताओं ने बताया कि भाजपा सिर्फ राजनीतिक दल ही नहीं है अपितु राष्ट्र भक्ति से प्रेरित एक सशक्त संगठन है. इसका मकसद भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है. उद्घाटन में मुक्तिनाथ सिंह निषाद, मनोज कुमार पांडेय, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव,सुबोध सिंह कुशवाहा, बासुकी मंडल, नंदनी सरकार, सुबोध सिंह, आदिया राज, चंदन भगत आदि शामिल हुए.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन