Bhagalpur News. नौलखा के पास थार से 137 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर धराया

थार से 137 लीटर शराब बरामद.
– गुप्त सूचना के आधार पर बरारी थाना पुलिस ने की कार्रवाई
बरारी थाना पुलिस ने नौलखा के पास एक थार कार से 137 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों में ईशाकचक थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी निवासी दीपक अग्रवाल का पुत्र सौरभ कुमार, जोगसर थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर निवासी स्व. अशोक मंडल के पुत्र संजीत मंडल है. पुलिस ने 137 लीटर शराब के अलावा दोनों आरोपितों के पास से दो मोबाइल फोन, 18,550 रुपये की नगदी, सात एटीएम, दो आधार कार्ड भी जब्त कर लिया है. जबकि तस्करी में प्रयुक्त थार कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शहर में शराब की बड़ी खेप आने वाली है. इसको लेकर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाना शुरू किया. लग्जरी वाहन से शराब की तस्करी किये जाने के कारण उक्त वाहन पर कई थाना पुलिस को शक भी नहीं हुआ. जिले के कई थाना पुलिस को थार सवार तस्करों ने चकमा देते हुए शराब लदे वाहन को शहर में प्रवेश करवा लिया था. लेकिन नौलखा के पास पूर्व से ही बरारी के थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल दल बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे. थार वाहन को रुकने का इशारा किया गया तो तस्करों ने पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया. पुलिस को शक हुआ तो कार को सड़क के किनारे खड़ा करवाया और सघन तलाशी ली गयी. इस क्रम में वाहन में छिपा कर रखे गये शराब की कार्टन को बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनोंआरोपितों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने दोनों आरोपितों से सघन पूछताछ की है. दोनों आरोपितों ने शहर में फैले शराब सिंडिकेट के संदर्भ में कई तरह की जानकारी पुलिस के समक्ष साझा की है. जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई तय कर रही है. मामले की प्राथमिकी बरारी थाने में दर्ज कर ली गयी है. जानकारी मिली है कि पुलिस ने उक्त कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर एक के नेतृत्व में की है. छापेमारी दल में बरारी के थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल, पुलिस अवर निरीक्षक विजय पासवान, सिपाही हरिनारायण गौरव, सिपाही मंटू कुमार समेत अन्य पुलिस बल भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




