bhagalpur news. अतिथि व्याख्याता नियुक्ति में हुई धांधली की जांच में लीपापोती का आरोप

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. अतिथि व्याख्याता नियुक्ति में हुई धांधली की जांच में लीपापोती का आरोप

छात्र संगठन आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा ने बयान जारी कर कहा कि टीएमबीयू में अतिथि शिक्षक नियुक्ति मामले में धांधली की जांच के लिए दो-दो कमेटी विवि से बनायी गयी है

विज्ञापन

छात्र संगठन आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा ने बयान जारी कर कहा कि टीएमबीयू में अतिथि शिक्षक नियुक्ति मामले में धांधली की जांच के लिए दो-दो कमेटी विवि से बनायी गयी है, लेकिन जांच की प्रक्रिया में हो रहे विलंब कहीं न कहीं रिपोर्ट में लीपापोती करने की साजिश चल रही है. धांधली में शामिल विवि के एक वरीयतम शिक्षक को बचाने का काम किया जा रहा है. इसमें विवि के वरीय अधिकारी से लेकर अन्य अधिकारी भी शामिल हैं. छात्र नेता प्रवीण कुशवाहा ने अपने बयान में कहा कि कमेटी की रिपोर्ट अविलंब जारी किया जाये. इसमें दोषी व्यक्ति सामने आने पर कार्रवाई की जाये. कहा कि ईमानदारी बरतने वाले कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा मामले को लेकर क्यों चुप्पी साधे है. कहीं किसी को बचाने का काम तो नहीं कर रहे है. कहा कि विवि के वरीयतम शिक्षक सह एक विवि के पूर्व अधिकारी के प्रमोशन पर भी सवाल उठाया है. साथ ही विवि प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रमोशन मामले में गड़बड़ी होने के सारे दस्तावेज हैं. इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन मिलीभगत करके उनके गलत कार्यों को संरक्षण प्रदान तो नहीं कर रहा हैं. जबकि विवि के सिंडिकेट सदस्यों ने मामले में सवाल भी उठाया था.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन