भागलपुर में फर्नीचर दुकान और तबेले में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से छप्पर उड़ा, कई मवेशी झुलसे

Updated at : 01 May 2024 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में फर्नीचर दुकान और तबेले में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से छप्पर उड़ा, कई मवेशी झुलसे

बिहार के भागलपुर में एक फर्नीचर दुकान और तबेले में भीषण आग लग गयी. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया.

विज्ञापन

बिहार के भागलपुर में अगलगी की दो और घटनाओं से अफरातफरी मच गयी. जिला के हबीबपुर थाना क्षेत्र स्थित शर्मा टोली में फैंसी फर्नीचर नामक प्रतिष्ठान के गोदाम में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई. आधी रात के बाद यह घटना घटी है. वहीं लोदीपुर थाना क्षेत्र के तहबलपुर गांव में एक तबेला आग की जद में आ गया. तबेले में लगी इस आग में झुलसकर कई मवेशी बुरी तरह घायल हुए हैं. तबेले में रखा सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया.

फर्नीचर दुकान में लगी आग

हबीबपुर थाना क्षेत्र स्थित शर्मा टोली में फर्नीचर दुकान में लगी आग की घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 1.30 बजे रात में पहले गोदाम से हल्का धुआं निकालना शुरू हुआ. जब तक लोग उसे बुझाने और गोदाम मालिक को बुलाते तब तक आग पूरी तरह फैल गई. और गोदाम से आग की तेज लपटें उठने लगी. मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने आग पर काबू करने।का काफी प्रयास किया पर आग बढ़ती चली गई. गोदाम के भीतर रखे लकड़ी के फर्नीचर धू धू कर जल रहे थे. आग की लपटें इतनी तेज थी कि इलाके में दूर से ही उसे देखा जा सकता था. स्थानीय लोगों के द्वारा हबीबपुर थाना को इसकी सूचना दी गई.

ALSO READ: बिहार: किशनगंज में तीन मासूम बच्चे समेत मां की जलने से मौत, गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग ने मचायी तबाही

सुबह 4 बजे तक आग बुझाने का काम चलता रहा

इस घटना की सूचना मिलने पर थाना के पदाधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई. अग्निशमन विभाग की और से आग को काबू करने के लिए तीन बड़े और तीन छोटे दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया. सुबह करीब 4 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका. फैंसी फर्नीचर गोदाम के संचालक अनिल शर्मा ने बताया कि अगलगी की घटना में उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है. दर्जनों फर्नीचर सहित लाखों की मशीनें, लकड़ी और प्लाई जलकर पूरी तरह राख हो गए.

इधर तहबलपुर में तबेला में लगी आग, मवेशी झुलसे

जिला के ही लोदीपुर थाना क्षेत्र के तहबलपुर गांव में देर रात करीब ढाई बजे एक तबेले में भीषण आग लग गई. घटना में कई मवेशी जलकर बुरी तरह से घायल हो गए. वहीं हजारों के मूल्य का मवेशियों का चारा भी जलकर राख हो गया. बताया जा रहा है कि तबेले में एक एलपीजी सिलेंडर भी रखा था. जिसमे ब्लास्ट होने की वजह से तबेले का छप्पड़ उड़ कर पेड़ पर जा अटका. एलपीजी ब्लास्ट की वजह से आज और फैल गया. घटना की जानकारी पाकर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया. घटना में किसी व्यक्ति के घायल या हताहत होने की जानकारी नही मिली थी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन