Bhagalpur. कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत. कन्नौज के पास हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन
प्रवीण सिंह कुशवाहा का उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पास एक सड़क हादसे में निधन हो गया. वह दिल्ली से लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई.
विज्ञापन
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
Bhagalpur News : प्रवीण सिंह कुशवाहा का उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पास एक सड़क हादसे में निधन हो गया. वह दिल्ली से लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई. इस घटना में कार में सवार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.हादसे में परिवार के लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में प्रवीण सिंह कुशवाहा की साली घायल हुई. उनका भतीजा भी गंभीर रूप से घायल है. कार चालक भी दुर्घटना में जख्मी हुआ है. सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है.हाल ही में संभाली थी संगठन की जिम्मेदारी
प्रवीण सिंह कुशवाहा ने करीब एक महीने पहले ही भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला था. संगठन में उन्हें एक सक्रिय और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेता के रूप में जाना जाता था. वे लगातार संगठन को मजबूत करने और नई दिशा देने की बात कर रहे थे.राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
उनके असामयिक निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा शोक है. पार्टी के भीतर और राजनीतिक हलकों में इस घटना को एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन ने एक मेहनती और अनुभवी नेता को खो दिया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










