ePaper

बिहार: भागलपुर में लगी भीषण आग, हवाई अड्डा के पास जलकर खाक हुए कई आशियाने, मची अफरा-तफरी

Updated at : 20 Apr 2023 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: भागलपुर में लगी भीषण आग, हवाई अड्डा के पास जलकर खाक हुए कई आशियाने, मची अफरा-तफरी

बिहार के भागलपुर में हवाई अड्डा के पास सच्चिदानंद कॉलोनी में भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते कई घर व झोपड़ियां जलकर खाक हो गयी. दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

विज्ञापन

बिहार के भागलपुर में फिर एकबार भीषण आगजनी की घटना घटी है. जीरोमाइल थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद कॉलोनी में गुरुवार देर शाम अचानक आगजनी की घटना घट गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई घर व झोपड़ियां आग की जद में आ गए. आग की लपटें आसमान में दूर तक उठ रही थीं. जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग बुझाने की मशक्कत कर रही है.

भागलपुर हवाई अड्डा के पास बसे सच्चिदानंद कॉलोनी में भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते दर्जनों घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे. सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की जद्दोजहद में लग गयी.

Also Read: बिहार में बारिश कब से होगी? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, प्रचंड गर्मी से अब कुछ ही घंटों में मिलेगी राहत..

हवाई अड्डे के पास भीषण आग लगा देख लोग इधर-उधर भागने लगे. मौके पर भागलपुर की मेयर डॉ वसुंधरा लाल और एसडीएम समेत अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे. स्थानीय लोगों से भी सबने बात की. कहीं आग में कोई अंदर फंसा तो नहीं रह गया इसकी जानकारी भी जुटायी जाती रही. दमकल की टीम आग बुझाने में लगी और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन