Bhagalpur news यातायात डीएसपी के नेतृत्व में 1.02 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news यातायात डीएसपी के नेतृत्व में 1.02 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया

यातायात डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दे नवगछिया में 31 मई व एक जून को यातायात डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. कुल 150 से अधिक वाहनों की गहन जांच में बिना हेलमेट, बीमा विफल, तीन सवारी और बिना नंबर प्लेट जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की. कुल मिला कर 1, 02,000 का जुर्माना वसूला. डीएसपी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना और आमजन में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. हेलमेट पहनना, वैध बीमा कराना और नंबर प्लेट लगवाना सभी वाहन चालकों के लिए अनिवार्य है. तीन सवारी बैठा कर चलना खतरनाक है, इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें. उन्होंंने कहा कि नवगछिया में वाहन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि नवगछिया को एक सुरक्षित व सुव्यवस्थित यातायात वाला शहर बनाया जाए. स्थानीय लोगों ने भी अभियान की सराहना कर कहा कि इससे ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और सड़क हादसों पर लगाम लगेगी. यातायात विभाग के पहल को सकारात्मक कदम मानते हुए सभी ने यातायात पुलिस को धन्यवाद दिया और भरोसा जताया कि आगे भी इस तरह के अभियान से शहर सुरक्षित बनेगा.

एडीआरएम ने किया पीरपैंती स्टेशन का निरीक्षण

मालदा एडीआरएम शिवकुमार प्रसाद ने देर शाम पीरपैंती रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में नवनिर्मित भवन, बुकिंग काउंटर, पार्किंग एरिया, पीचिंग हो रही सड़क का निरीक्षण किया. जहां-जहां पानी फंसता है, उसे निकासी का आदेश दिया. स्वचालित सीढ़ी निर्माण, दो नंबर प्लेटफार्म पर शौचालय, बुकिंग काउंटर पर कर्मचारी की बहाली, चू रहे स्टेशन परिसर को ठीक करने सहित तमाम काम शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया. साथ चल रहे अभियंताओं को दिशा निर्देश दिये.उन्होंने बताया कि जो भी खामियां है उसे अतिशीघ्र दूर कर लिया जायेगा. सुधार का काम जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन