धान की रोपनी से पहले की तैयारी में जुटे किसान

Updated at : 10 Jul 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
धान की रोपनी से पहले की तैयारी में जुटे किसान

जिले के नौ प्रखंडों के धान उत्पादक धान की रोपनी से पहले की तैयारी में जुट चुके हैं. स्थायी सिंचाई साधन वाले स्थानों में तीन प्रतिशत से अधिक तक रोपनी भी हो गयी है.

विज्ञापन

जिले के नौ प्रखंडों के धान उत्पादक धान की रोपनी से पहले की तैयारी में जुट चुके हैं. स्थायी सिंचाई साधन वाले स्थानों में तीन प्रतिशत से अधिक तक रोपनी भी हो गयी है. कृषि विभाग के अनुसार जिले में अब तक 92 प्रतिशत अर्थात 4263 हेक्टेयर में बिचड़ा लग चुका है. साथ ही कहा कि इसके बावजूद किसान बीजोपचार कर सकते हैं.

कृषि विभाग के तहत पौधा संरक्षण केंद्र की ओर से किसानों के बीच जागरूकता फैलायी जा रही है, ताकि उनके फसल में किसी प्रकार की रोग-व्याधि नहीं फैल सके. पौधा संरक्षण विभाग के सहायक निदेशक सुजीत कुमार पाल ने बताया कि जिले के आठ स्थानों सुल्तानगंज, शाहकुंड, जगदीशपुर, कहलगांव, पीरपैंती, नवगछिया, सबौर व भागलपुर में पौधा संरक्षण केंद्र है. किसानों को धान के बीजोपचार की जानकारी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अब भी बिचड़ा नहीं लगाया हैं, वे क्लोरोपाइरोफॉस छह एमएल प्रति किलो बीज में डालें. इससे पौधे में कीड़े या किसी प्रकार का रोग नहीं लगता है. हालांकि अब अधिकतर स्थानों पर बिचड़ा लग चुका है. ऐसे में बिचड़ा को उखाड़ने के बाद और रोपा करने से पहले धान के पौधे का बीजोपचार किया जाता है.

रोग-व्याधि व चूहे से बचाव को लेकर किसानों को रहना होगा सजग

सहायक निदेशक ने बताया कि किसाना बिचड़ा तैयार होने से पहले खेत को तैयार कर लें, ताकि समय पर रोपनी की जा सके. उन्होंने किसानों खेत तैयार करने की विधि भी बतायी. साथ ही बताया कि चूहे के प्रकोप से बचने के लिए खेत के मेड़ को पतला और साफ रखें. जमीन को समतल कर लें. खेत में पानी का जमाव लगभग 5.2 सेमी ही रखें. खेत में पानी का सही स्तर रहने पर फास्फेट, लौह तथा मैग्निशियम आदि तत्वों की उपलब्धता बढ़ जाती है. खरपतवार भी नियंत्रित रहता है. रोपनी से एक सप्ताह बाद तक पानी रखना चाहिए एवं बीच-बीच में यथा संभव खेत को पानी से खाली भी रखें, ताकि कल्ले काफी संख्या में निकल सकें.

आगे बताया कि धान के बिचड़ा को रोपने के बाद तीन दिन के अंदर बुटाक्लोर 50 प्रतिशत इसी 2.5 लीटर या प्रेटिलाक्लोर 50 प्रतिशत इसी रोपनी के 3 दिनों के अंदर 1000-1250 मिली प्रति हेक्टेयर की दर से 50-60 किलो ग्राम सूखे बालू में मिलाकर खेत में बिखेर दें अथवा पानी में घोल बनाकर सतह पर छिड़काव कर दें. छिड़काव के समय खेत में हल्का पानी लगा रहना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन