Bhagalpur. राजकीय पॉलिटेक्निक में सेमेस्टर टू की परीक्षा शुरू, सुबह से ही लगी रही परीक्षार्थियों की भीड़

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur. राजकीय पॉलिटेक्निक में सेमेस्टर टू की परीक्षा शुरू, सुबह से ही लगी रही परीक्षार्थियों की भीड़

राजकीय पॉलिटेक्निक, भागलपुर में बुधवार से सत्र 2025-28 के लिए सेमेस्टर टू की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गयी. परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह और थोड़ी घबराहट दोनों देखी गयी.

विज्ञापन

Bhagalpur News भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :

राजकीय पॉलिटेक्निक, भागलपुर में बुधवार से सत्र 2025-28 के लिए सेमेस्टर टू की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गयी. परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह और थोड़ी घबराहट दोनों देखी गयी.

मुख्य गेट पर रही गहमागहमी

सुबह 8:00 बजे से ही पॉलिटेक्निक के मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ जुटने लगी थी. कॉलेज प्रशासन द्वारा सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्य गेट पर ही नोटिस बोर्ड लगा दिया गया था, जिस पर परीक्षार्थियों के रोल नंबर और उन्हें आवंटित कमरा नंबर की जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित थी. इसे देखकर छात्र अपनी परीक्षा हॉल की ओर बढ़ते रहे.

दो पालियों में आयोजित हो रही परीक्षा

परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई. केंद्र पर समय से पहले ही परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड के साथ पहुंच गये थे.

जांच के बाद मिला प्रवेश

परीक्षा केंद्र के बाहर केवल छात्र-छात्राओं का जुटान देखा गया. संस्थान के भीतर और बाहर सुरक्षा व अनुशासन का ध्यान रखा गया है, ताकि बिना किसी बाधा के परीक्षा संपन्न कराई जा सके. पॉलिटेक्निक प्रशासन के अनुसार, परीक्षा के दौरान कदाचार मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किये गये हैं.

विज्ञापन
संजीव झा

लेखक के बारे में

By संजीव झा

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन