ePaper

bhagalpur news. भीखनपुर गुमटी नंबर एक से दो बीच हटाया गया अतिक्रमण

Updated at : 11 Jun 2025 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. भीखनपुर गुमटी नंबर एक से दो बीच हटाया गया अतिक्रमण

रेलवे प्रशासन की ओर से मंगलवार को भीखनपुर गुमटी नंबर एक से गुमटी नंबर दो के बीच अतिक्रमण हटाया गया.

विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से मंगलवार को भीखनपुर गुमटी नंबर एक से गुमटी नंबर दो के बीच अतिक्रमण हटाया गया. गुमटी के आसपास रेलवे की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर दुकानें चल रही थी. पूर्व में कई बार रेलवे विभाग ने जगह खाली करने की चेतावनी व नोटिस जारी किया था. जब अतिक्रमण दस्ता पहुंचा तो दुकानदारों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया. लोग आनन-फानन में जगह खाली करने लगे. कुछ लोगों ने इसका विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन फोर्स की मौजूदगी में सब पीछे हट गये. अवैध दुकानों को बुलडोजर से तोड़कर हटाया गया. रेलवे प्रशासन के अनुसार, भोलानाथ रेलवे पुल से भीखनपुर गुमटी नंबर तीन के बीच यार्ड का विस्तारीकरण होना है. यहां पर शंटिंग यार्ड बनाने की योजना है. इस होकर बरारी से स्टेशन तक गंगा का पानी लाने के लिए जलापूर्ति पाइप बिछायी जायेगी. अतिक्रमण के कारण विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रहा है. रेलवे अधिकारियों ने बुधवार को फिर से बचे हिस्से में बुलडोजर चलाने के लिए माइकिंग की है. बुलडोजर चलने के दौरान ही लोग डीएम के पास अपनी समस्या लेकर पहुंचे और कलेक्ट्रेट के गेट पर धरना देने लगे. धरना दे रहे लोगों को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किसी के साथ गलत नहीं होने देने का आश्वासन दिया है. प्रदर्शन में जीवन, सुमन, आनंद, अरविंद, श्रवण, रूबी, पिंकी, मीना देवी, रेखा व अन्य लोग थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन