ePaper

bhagalpur news. 58000 कंज्यूमरों का आज से कटनी शुरू होगी बिजली

Updated at : 17 Feb 2026 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. 58000 कंज्यूमरों का आज से कटनी शुरू होगी बिजली

58000 लोगों की कट सकती है बिजली.

विज्ञापन

-5000 से अधिक राशि के बकायेदारों का नाम सूची में किया शामिलबिजली बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं पर अब बिजली विभाग सख्ती बरतने जा रहा है. 5000 रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं से वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है. यह अभियान विद्युत आपूर्ति अंचल, भागलपुर के अधीन भागलपुर और बांका जिले में चलाया जायेगा. अधिकारियों के अनुसार जो उपभोक्ता तय समय के अंदर बकाया राशि जमा नहीं करेंगे, उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जायेगा. अभियान बुधवार से जिले भर में शुरू किया जायेगा. इसके लिए विभाग ने बकायेदारों की सूची तैयार कर ली है, जिसमें करीब 5800 उपभोक्ताओं के नाम शामिल है. सभी संबंधित उपभोक्ताओं को पहले सूचना दी गयी और अब बकाया राशि नहीं आने की वजह से विभाग एक्शन मोड में आया है.

सब डिवीजन स्तर पर होगी कार्रवाई, टीम गठित

विभाग ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है. सब डिवीजन स्तर पर सहायक अभियंता के नेतृत्व में टीमें काम करेंगी. ये टीमें क्षेत्रवार बकायेदारों से संपर्क कर वसूली सुनिश्चित करेंगी. विभाग का कहना है कि लगातार बढ़ते बकाया को देखते हुए यह कदम जरूरी हो गया है. इससे रेवेन्यू कलेक्शन बेहतर होगा और नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ेगा.

स्मार्ट मीटर के बकायेदार वालों पर भी लेना एक्शन

बिजली विभाग वैसे कंज्यूमरों पर एक्शन लेना, जिनके घर स्मार्ट मीटर लगा है और बिजली जलाकर फिर बैलेंस भराना छोड़ दिया है. यानी, स्मार्ट मीटर के बकायेदारों से भी वसूली होगी. अन्यथा कनेक्शन काट दिया जायेगा. इलेक्ट्रिक मीटर वाले कंज्यूमरों को सूची में शामिल किया है.

बिजली कनेक्शन करने के बाद जमा करना होगा बकाया

बिजली अधिकारी के अनुसार कनेक्शन कटने के बाद बकाया राशि का भुगतना करने बाद ही कनेक्शन जोड़ा जायेगा. उन्हें रिकनेक्शन चार्ज भी जमा करना होगा और कार्यालय में पहुंचकर आवेदन के साथ बकाया राशि का भुगतान करना पड़ेगा.

कोट

मुख्यालय का निर्देश है कि 5000 हजार रुपये से अधिक के बकायदारों का बिजली कनेक्शन काट दी जायेगा. कार्रवाई बुधवार से शुरू किया जायेगा.

संजय बोरियो, अधीक्षक अभियंताविद्युत आपूर्ति अंचल, भागलपुर

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन