bhagalpur news. जिला एथलेटिक्स टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पटना रवाना

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. जिला एथलेटिक्स टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पटना रवाना

पटना में 10 से 13 जुलाई तक होने वाली 91वीं बिहार राज्य सीनियर जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला एथलेटिक्स टीम बुधवार को रवाना हो गयी.

विज्ञापन

पटना में 10 से 13 जुलाई तक होने वाली 91वीं बिहार राज्य सीनियर जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला एथलेटिक्स टीम बुधवार को रवाना हो गयी. इसमें बालक-बालिका अंडर-14 व 16 की 22 सदस्य दल शामिल है. दल प्रभारी राजा कुमार है. जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव नसर आलम ने बताया कि अंडर-14 टीम में मानवी कुमारी, पल्लवी कुमारी, श्वेता कुमारी, छोटी कुमारी, साक्षी कुमारी, सोनू कुमार, अमित कुमार, कौशल कुमार, राजदीप कुमार हैं. अंडर-16 टीम में श्रद्धा कुमारी, कंचन कुमारी, कोमल कुमारी, शिवांगी मजूमदार, नीतू कुमारी, चेतन आनंद, ऋतु राज, रामू कुमार, अक्षय कुमार, राजा कुमार, नीतीश कुमार, मनीष कुमार है. बताया कि अंडर-18, 20, 23 बालक, बालिका और महिला-पुरुष की टीम गुरुवार को रवाना होगी. दल प्रभारी जितेंद्र मणि राकेश व कुंदन कुमार होंगे. सचिव ने टीम को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया. जबकि संघ अध्यक्ष जेड हसन, प्रवीण झा, अकरम अली, प्रमोद मंडल, शिशु पाल भारती, कुंदन कुुमार, जितेंद्र मणि राकेश, कुंदन कृष्ण, शाहिद हुसैन, किरण कुमारी, एमए परवेज, मो कैसर, नीरज राय, शहजाद अंजुम आदि ने टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन