bhagalpur news.शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्पित : कुलपति

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news.शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्पित : कुलपति

टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्पित है

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्पित है. इस दिशा में विश्वविद्यालय के बॉटनी, फिजिक्स व जूलॉजी विभाग द्वारा सराहनीय कार्य किये गये है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के अतिरिक्त विदेशी शिक्षण संस्थानों के साथ स्टूडेंट एक्सचेंज, फैकल्टी एक्सचेंज, कल्चरल एक्सचेंज और ज्वाइंट रिसर्च के क्षेत्र में महत्वपूर्ण एमओयू किये गये हैं. यहां के छात्रों ने खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी काफी उत्कृष्ट प्रदर्शन किये हैं. वह दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति का स्वागत भाषण एवं प्रगति प्रतिवेदन पढ़ते हुए कहा. उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में कुल 5117 छात्र छात्राओं को उपाधि प्रदान की गयी है. इसमें 248 छात्र-छात्राओं को पीएचडी धारकों को उपाधि दी गयी. कहा कि विश्वविद्यालय के स्थापना काल से लेकर अभी तक इतने वृहत पैमाने पर छात्रों को दीक्षांत समारोह में डिग्री दी गयी. उन्होंने विवि की भावी योजनाओं के बारे में भी बताया. समारोह के आयोजन के प्रारंभ में एकेडमिक प्रोसेशन निकाला गया. इसमें कुलाधिपति शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन