bhagalpur news. समाहरणालय में झुग्गी-झोपड़ी के लोगों का प्रदर्शन,स्थायी आवास की मांग

झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने किया प्रदर्शन.
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में झुग्गी के लोग जुटे थे.मौजूदा लोगों ने कहा कि भीखनपुर गुमटी नंबर 2 से आगे धोबिया कोठी तक रेलवे का कोई काम नहीं चल रहा है, इसलिए किसी घर को उजाड़ा न जाए. ईशाकचक पासी टाेला और इस्लाम नगर में अधिकांश मुस्लिम झुग्गियों में रह रहे हैं, इन्हें अलग बसाने के लिए जमीन आवंटित की जाए. समिति ने मांग की कि झुग्गी-झोपड़ी का अद्यतन सर्वे कराकर अस्थायी होल्डिंग नंबर दिया जाए ताकि अनियमितता और दलालों से बचाव हो सके. सर्वे और सूची बनाने में स्थानीय झुग्गी वासियों को शामिल किया जाए. धरना के बाद जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को स्मार पत्र सौंपा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




