Bhagalpur news बगरी एनएच-31 पर अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, नहीं हुई शिनाख्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Dec 2024 12:43 AM
झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरी एनएच-31 सर्विस रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अज्ञात वृद्ध का शव झंडापुर पुलिस ने बरामद किया है
झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरी एनएच-31 सर्विस रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अज्ञात वृद्ध का शव झंडापुर पुलिस ने बरामद किया है. वृद्ध की उम्र करीब 70 वर्ष है. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि वृद्ध खरीक की तरफ से बिहपुर पैदल जा रहा था. बगरी सर्विस रोड पर अचानक सड़क किनारे बैरिकेडिंग के समीप बैठा. अगले कुछ ही पल में वृद्ध बैठे-बैठे लुढ़क गया. स्थानीय दुकानदारों ने समीप जाकर देखा, तो वृद्ध की मौत हो चुकी थी. शव की सूचना मिलते ही झंडापुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को सोशल साइट व अन्य माध्यम से शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी. झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में कराया गया. शव की पहचान नहीं हुई है. शिनाख्त के लिए शव निश्चित समय तक सुरक्षित रहेगा.
अज्ञात शव अस्पताल पहुंचाने का मांगा किराया, तो चालान काटने की झंडापुर थानाध्यक्ष ने धमकी
—-झंडापुर पुलिस की दबंगई—प्रतिनिधि, बिहपुर
झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार की थाना क्षेत्र में की गयी दबंगई सामने आयी है. एक ट्रैक्टर चालक ने आरोप लगाया है कि मैं खगड़िया के मानसी की ओर से आ रहा था. नवगछिया होते चौसा अपने घर जा रहा था. इस दौरान झंडापुर थाना पुलिस की गश्ती गाड़ी ने मुझे रोक गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा. मैंने कहा कि कागजात मेरे पास है, लेकिन घर छूट गया है. मैं अपने मोबाइल पर मंगा कर आपको दिखा देता हूं. थानाध्यक्ष ने कहा कि ठीक है, लेकिन यहां एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है, जिसको तुम लोड करके नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम कराने के लिए लेकर चलो. मैं जब अस्पताल डेड बॉडी को लाया और फिर अस्पताल लाने का किराया मांगा, तो किराया की बात पर थानाध्यक्ष ने कहा कि निकलते हो कि नहीं, नहीं तो तुम्हारा पांच हजार रुपये का चालान काट देंगे. झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने कहा कि अगर ट्रैक्टर चालक ने बयान दिया है, तो खबर छाप दे, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










