bhagalpur news. झंडापुर में महिला को अपराधियों ने मारी गोली, आरोपित गिरफ्तार
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 1:38 AM
झंडापुर एनएच 31 बस स्टैंड के पास बुधवार को देर रात अपराधियों ने रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी हरिबोल कुमार की पत्नी रानी देवी (25) को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया
झंडापुर एनएच 31 बस स्टैंड के पास बुधवार को देर रात अपराधियों ने रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी हरिबोल कुमार की पत्नी रानी देवी (25) को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गोली महिला के चेहरे और हाथ में लगी है. गंभीर अवस्था में देर रात रानी देवी को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज लाया गया. वहां उसकी स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है. देर रात महिला के पति समेत अन्य परिजन उसे लेकर पटना के लिए रवाना हो गए थे. पति हरिबोल कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी झंडापुर में एक चिकित्सक के यहां नर्स का काम करती है. वह किस चिकित्सक के यहां काम करती है, उसे कुछ पता नहीं है. चार-पांच दिन में एक बार वह भवानीपुर गांव आती है. बुधवार की देर रात एक व्यक्ति ने उसे घटना के संदर्भ में जानकारी दी. इसके बाद वह झंडापुर बस स्टैंड पहुंचा. वहां से घायल अवस्था में पत्नी को लेकर जेएलएनएमसीएच पहुंचा. पति ने बताया कि हरियो गांव में उसकी पत्नी की एक सहेली रहती है. रानी का देवर बाल्मीकि नाम का युवक उसकी पत्नी पर शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था. आशंका है कि उसकी पत्नी ने इनकार किया होगा और उसे गोली मार दी. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को है. महिला को तीन छोटे छोटे बच्चे हैं. घटना की जानकारी पर नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश अरुण ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. एफएसएल टीम को बुलाया गया. पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जांच में महिला और आरोपित के बीच पूर्व से जान-पहचान और आपसी विवाद की बात सामने आयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










