bhagalpur news. पैट रिजल्ट में सुधार की मांग को लेकर परीक्षा नियंत्रक को बनाया बंधक

Updated at : 07 Mar 2025 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. पैट रिजल्ट में सुधार की मांग को लेकर परीक्षा नियंत्रक को बनाया बंधक

टीएमबीयू में पैट परीक्षा 2023 का जारी रिजल्ट को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है

विज्ञापन

भागलपुर टीएमबीयू में पैट परीक्षा 2023 का जारी रिजल्ट को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है. रिजल्ट में गड़बड़ी सुधार की मांग को लेकर छात्र राजद के कार्यकर्ता सहित अन्य परीक्षार्थियों ने गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार को उनके ही चैंबर में पांच घंटे तक बंधक बनाकर रखा. दोपहर एक से शाम छह बजे तक सभी छात्र-छात्राएं उनके चैंबर में ही डटे रहे. मामले को लेकर तीखी बहसबाजी भी हुई. सूचना मिलने पर डीएसडब्ल्यू प्रो विजेंद्र कुमार भी परीक्षा विभाग पहुंचे गये. काफी बहसबाजी के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने छात्रों को आश्वासन दिया कि शनिवार की शाम पांच बजे तक दोनों पत्र का परिणाम अलग-अलग दिया जायेगा. इसके बाद ही आंदोलित छात्र-छात्राएं बंधक मुक्त किया. इससे पहले छात्र राजद के कार्यकर्ता कुलपति आवासीय कार्यालय भी पहुंचे थे. कुलपति के आवास में नहीं रहने के कारण वहां से विवि लौट गये. परीक्षा विभाग में परीक्षा नियंत्रक को बंधक बनाया. मालूम हो कि पैट रिजल्ट में गड़बड़ी को सुधार करने के लिए विवि प्रशासन ने पांच मार्च तक का आश्वासन दिया था, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका. इसे लेकर छात्र -छात्राएं उग्र हो गये.

छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव ने बताया कि किसी भी परीक्षार्थी को फिर भी कोई असंतुष्टि होगा, तो उन्हें उत्तर पुस्तिका का छाया प्रति भी दिया जायेगा. छात्र नेता ने मांग की है कि परीक्षा अधिनियम के अनुसार परीक्षा से संबंधी किसी का पुत्र, पुत्री परीक्षा देता है, तो वह परीक्षा या परिणाम से दूर रहेंगे. लेकिन इसका पालन नहीं किया गया. पैट 2023 के एक सदस्य है, उनकी पुत्री इस परीक्षा में पास की है. इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि पैट रिजल्ट में गड़बड़ी हुई है. इसकी भी जांच करायी जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन