bhagalpur news. टीएमबीयू में इंटर्नशिप लागू करने पर असमंजस, 25 दिन में ही निर्णय स्थगित
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 15 Mar 2026 1:06 AM
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्नातक के चार वर्षीय कोर्स के पांचवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप लागू करने को लेकर असमंजस की स्थिति बन गयी है
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्नातक के चार वर्षीय कोर्स के पांचवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप लागू करने को लेकर असमंजस की स्थिति बन गयी है. विश्वविद्यालय प्रशासन अब तक यह तय नहीं कर पाया है कि इसे किस तरह लागू किया जाये. दरअसल, 17 फरवरी को विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह ने सभी कॉलेजों को पत्र जारी कर सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप लागू करने का निर्देश दिया था. इस निर्देश के बाद कई कॉलेजों ने छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप की प्रक्रिया शुरू भी कर दी थी. हालांकि, अब करीब 25 दिन बाद डीएसडब्ल्यू ने एक और पत्र जारी कर इंटर्नशिप को फिलहाल स्थगित करने का निर्देश दिया है. शनिवार को जारी पत्र में कहा गया कि इस विषय पर 16 मार्च को बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जायेगा.
16 मार्च को होगी बैठक
बैठक में कॉलेजों के प्राचार्य और नामांकन प्रभारी को शामिल होने के लिए कहा गया है. बैठक प्रभारी कुलपति के आवासीय कार्यालय में हाइब्रिड मोड में आयोजित की जायेगी. यूजीसी ने चार वर्षीय स्नातक कोर्स के पांचवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप को अनिवार्य किया है. इसी के तहत सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर में इसे लागू करने की बात कही गयी थी.
कॉलेजों में नाराजगी विश्वविद्यालय के इस फैसले से कई कॉलेजों में असंतोष की स्थिति भी देखी जा रही है. कुछ प्राचार्यों का कहना है कि विश्वविद्यालय ने पहले इंटर्नशिप लागू करने में देरी की. इसके बाद कॉलेजों को ही इसकी पूरी व्यवस्था तय करने के लिए कहा गया. अब जब कॉलेजों ने छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप की व्यवस्था कर ली, तो अचानक इसे स्थगित करने का निर्देश दे दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










