1:50 बजे भागलपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विक्रमशिला सेतु के बेली ब्रिज का करेंगे निरीक्षण
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

Bhagalpur News : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार भागलपुर आ रहे सम्राट चौधरी का कार्यक्रम तय हो गया है. वे विक्रमशिला सेतु पर बन रहे बेली ब्रिज का निरीक्षण करने के साथ श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में भी शामिल होंगे.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
Bhagalpur News : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री का विमान दोपहर 1:50 बजे भागलपुर हवाई अड्डे पर उतरेगा. मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भागलपुर दौरा होगा. इस दौरान वे विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर चल रहे बेली ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तथा भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे.विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण का लेंगे जायजा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर पहुंचने के तुरंत बाद विक्रमशिला सेतु पहुंचेंगे. यहां वे क्षतिग्रस्त हिस्से पर बन रहे बेली ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे और परियोजना की प्रगति की जानकारी लेंगे. साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे सकते हैं.श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की होगी समीक्षा
समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री आगामी श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का जायजा लेंगे. बैठक में जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे. सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
मुख्यमंत्री समाहरणालय में आयोजित उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भी भाग लेंगे. इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं से जुड़े कार्यों का शुभारंभ किया जा सकता है.भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में करेंगे सहभागिता
प्रशासनिक कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री नाथनगर स्थित नरगा में पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय पहुंचेंगे. यहां वे भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.कार्यक्रम समाप्ति के बाद लौटेंगे पटना
निर्धारित कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री भागलपुर हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे और वहां से पटना लौट जाएंगे.मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम
1:50 बजे – पटना से भागलपुर हवाई अड्डा आगमन1:55 बजे – विक्रमशिला सेतु पर बन रहे बेली ब्रिज के लिए प्रस्थान
1:58 बजे – बेली ब्रिज एवं सेतु निर्माण कार्य का निरीक्षण2:05 बजे – समाहरणालय के लिए प्रस्थान
2:10 बजे – उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम2:15 बजे – श्रावणी मेला एवं विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक
3:00 बजे – पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरगा में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता4:15 बजे – भागलपुर हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान
4:25 बजे – पटना के लिए रवाना5:15 बजे – पटना आगमन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










