ePaper

मौलानाचक फायरिंग व चाकूबाजी मामले में तीन के विरुद्ध केस दर्ज

Updated at : 03 Nov 2024 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
मौलानाचक फायरिंग व चाकूबाजी मामले में तीन के विरुद्ध केस दर्ज

मौलानाचक फायरिंग व चाकूबाजी मामले में तीन के विरुद्ध केस दर्ज

विज्ञापन

–केस दर्ज कराने के बाद अब घायलाें को मिल रही जान से मार देने की धमकी मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मौलानाचक इलाके में शनिवार रात हुई फायरिंग व चाकूबाजी की घटना में घायलों के लिखित आवेदन पर तीन के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है. मामले में दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस ने मो छोटू सहित मो बत्ती और हुसैनपुर के मो टीपू का नामजद आरोपित बनाया है. केस दर्ज कराने के बाद से ही पुलिस नामजद अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. चाकूबाजी की घटना में घायल मो शारिक व बीबी गुलफसा का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है. अस्पताल में मौजूद घायल शारिक के भाई अशरफ ने बताया कि मामले में केस दर्ज कराये जाने के बाद उसे अब आरोपितों की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है. अशरफ ने बताया कि हुसैनपुर निवासी मो छोटू उर्फ फोकाय, मो बत्ती उर्फ फोकाय व हुसैनपुर निवासी मो टीपू उन लोगों से विवाद करते थे. शनिवार को वे लोग नशे में उनके घर के पास पहुंच गये. उन्होंने फायरिंग की और चाकूबाजी कर दो लोगों को घायल कर दिया. पुलिस द्वारा मामले में की गयी जांच में शनिवार रात हुई घटना की वजह मोबाइल चोरी करने को लेकर दो गुटों के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है. हालांकि मामले में पुलिस की ओर से किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन