Bhagalpur news सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो डाल ब्लैकमेल करने का आरोप

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो डाल कर ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है.
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो डाल कर ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है. नवगछिया थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने साइबर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पीड़िता के आवेदन के अनुसार महदत्तपुर के एक युवक पर आरोप लगाया गया है कि वह उसकी तस्वीरों को एडिट कर आपत्तिजनक रूप देकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा है. इतना ही नहीं, आरोपित ने इन संपादित तस्वीरों और वीडियो से लगातार उसे ब्लैकमेल करने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है. आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि आरोपित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर उसकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है. इस घटना के बाद पीड़िता और उसके परिवार में भय व तनाव का माहौल बना है. पीड़िता ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया से आपत्तिजनक सामग्री हटवाने की मांग की है. साइबर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने आवेदन में इंस्टग्राम आईडी का उल्लेख की है. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान और भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया से किसी की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उसे बदनाम करना और ब्लैकमेल करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के दुरुपयोग और साइबर अपराधों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत साइबर थाना या स्थानीय थाना को दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




