Bihar News: बिहार के इस जिले में गंगा नदी पर बनेगा डबल लाइन रेल पुल, पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

Published by : Preeti Dayal Updated At : 31 May 2025 3:42 PM

विज्ञापन

Bihar News: बिहारवासियों को एक के बाद एक नए एक्सप्रेस-वे और पुल की सौगात राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही है. इसी क्रम में बड़ी खबर है कि, भागलपुर जिले में विक्रमशिला से कटरिया तक गंगा नदी पर डबल लाइन रेल पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. पीएम मोदी जल्द शिलान्यास करेंगे.

विज्ञापन

Bihar News: साल 2025 बिहार के लिए चुनावी साल है. ऐसे में केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार की ओर से भी तमाम बिहारवासियों को कई तोहफें दिए जा रहे हैं. अब तक कई सारे एक्सप्रेस-वे और पुल निर्माण को लेकर उद्घाटन और शिलान्यास किया गया. इस बीच एक और बड़ी सौगात बिहार के भागलपुर जिले के लोगों को मिली है. दरअसल, विक्रमशिला-कटरिया रेल पुल परियोजना को हरी झंडी मिल गई है. भागलपुर के विकास के उद्देश्य से यहां पर विक्रमशिला से कटरिया तक गंगा नदी पर डबल लाइन रेल पुल के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है.

पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

खबर की माने तो, इस परियोजना का टेंडर फाइनल कर दिया गया है और अब जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास भी करेंगे. वहीं, इस पुल के निर्माण की जिम्मेदारी इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (इरकॉन) को दी गई है. इधर, इस पुल के निर्माण की लागत 1,153 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह रेल पुल बटेश्वर स्थान के पास बनाया जाएगा, जो कि करीब 4 किलोमीटर लंबा और 13 मीटर चौड़ा होगा. इस पुल के बनने से भागलपुर के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. दरअसल, विक्रमशिला से कटरिया होते हुए नवगछिया तक पहुंचना आसान हो जाएगा और लगभग 3 घंटों की बचत होगी.

जमीन अधिग्रहण को लेकर रेलवे अधिकारियों की राय

इधर, रेल पुल के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर रेलवे के अधिकारियों की माने तो, पुल का ज्यादातर हिस्सा गंगा नदी के क्षेत्र में होगा, जिसके कारण जमीन अधिग्रहण में कोई भी परेशानी नहीं होगी. इसके बनने से भागलपुर से कई ट्रेनों का संचालन हो सकेगा. इससे सिर्फ उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी ही मजबूत नहीं होगी बल्कि कोसी, सीमांचल, अंग और झारखंड के इलाकों से भी भागलपुर का सीधा रेल संपर्क स्थापित हो सकेगा. खबर की माने तो, इस पुल का आकार वाई होगा. इससे कटरिया और नवगछिया और दक्षिण में विक्रमशिला और शिवनारायणपुर स्टेशन से रेल संपर्क संभव होगा.

Also Read: Bihar Teacher: ट्रांसफर का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, 20 जून से मिलेगा लेटर, इस दिन से करेंगे ज्वाइन…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन