Bihar News: इस जिले में जमुनिया धार पर बनेगा पुल, जानिए कितने गांवों को मिलेगा इसका फायदा…

Updated:
विज्ञापन
Bihar News bridge will be built on Jamunia Dhar in this district

पुल का सांकेतिक फोटो

Bihar News: बिहार में इन दिनों कई जिलों में सड़कों से लेकर पुल-पुलियों का निर्माण कार्य जारी है. इस बीच भागलपुर जिले में अब जमुनिया धार पर पुल बनेगा. जिससे करीब दो दर्जन गांवों के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में चुनाव से पहले कई तोहफे बिहार की जनता को दिए जा रहे हैं. बिहार के कई जिलों में सड़कों से लेकर पुल-पुलियों का निर्माण कार्य जारी है. इस बीच भागलपुर जिले में करीब दो दर्जन गांव के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा. दरअसल, जिले में जमुनिया धार पर पुल का निर्माण किया जाएगा. इसके बन जाने से जिला मुख्यालय से शंकरपुर और अजमेरीपुर बेरिया पंचायत के करीब दो दर्जन से भी अधिक गांव के लोगों का कनेक्टिविटी होने वाला है. खबर की माने तो, बरसात खत्म होने के बाद ही इस पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

पुल से इतने लोगों को मिलेगा फायदा…

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से इसके लिए भागलपुर के ठेकेदार का चयन कर लिया है और जल्द ही वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया जाएगा. वहीं, इस पुल में लगने वाले लागत की बात की जाए तो, करीब 10.5 करोड़ रुपये इस पुल के निर्माण में खर्च होंगे. जमुनिया धार पर बनने वाला पुल पांच पिलरों पर टिका होगा. इसकी लंबाई 95 मीटर और चौड़ाई 7.5 मीटर होगी. वहीं, यह पुल दो लेन वाली होगी. दो दर्जन गांवों के लगभग 40 हजार लोगों को इसका फायदा पहुंचेगा.

27 जून तक मिलेगा टेंडर भरने का मौका

इधर, वर्तमान की बात करें तो, फिलहाल यहां के लोग नाव के सहारे या फिर चचरी पुल के जरिये जमुनिया धार को पार करते हैं. लेकिन, पुल के बनने से उन्हें बड़ी सहूलियत मिलेगी. इस बीच खबर यह भी है कि, पुल के साथ ही किला घाट से शंकरपुर तक 1.9 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण भी किया जाएगा. जिसके लिए करीब 3.19 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें 16.71 लाख रुपये मेंटनेंस कास्ट के तौर पर जोड़े गए हैं. सड़क को लेकर निविदा जारी कर दिया गया है और इसके साथ 27 जून से टेंडर भरने का मौका मिलेगा. ऐसे में देखना होगा कि, आखिर कब तक निर्माण कार्य पूरा होता है.

Also Read: गंगा-कोसी-सोन समेत कई नदियों का बढ़ा जलस्तर, 1 लाख क्यूसेक पानी से लबालब हुई गंडक

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन