पूरे बिहार व झारखंड में एक्टिव हुई मानसूनी हवाएं

Updated at : 28 Jun 2024 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
पूरे बिहार व झारखंड में एक्टिव हुई मानसूनी हवाएं

पूरे बिहार व झारखंड में एक्टिव हुई मानसूनी हवाएं

विज्ञापन

– बांका व मुंगेर समेत पूर्व बिहार सभी जिले और संथाल परगना में बरसेगी राहत वरीय संवाददाता, भागलपुर मानसूनी हवाओं की गति शुक्रवार को काफी तेज रही. 28 जून को मानसून ने पूरे बिहार व झारखंड को कवर कर लिया है. गुरुवार तक भागलपुर को छोड़कर पूरे दक्षिण बिहार में मानसून नहीं पहुंचा था. 13 दिन के विलंब के बाद 28 जून को जिन नये इलाकों में मानसून का प्रवेश हुआ है, इनमें बांका व मुंगेर समेत पूर्व बिहार व मगध के सभी जिले हैं. वहीं झारखंड के संथाल परगना, छोटा नागपुर समेत अन्य हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अब इन इलाकों में बारिश की गतिविधियां शुरू होगी. वहीं हीटवेव व उमस से परेशान लोगों को अब राहत मिलेगी. इधर, शुक्रवार को भागलपुर जिले के आसमान में दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही. लेकिन बारिश नहीं होने से गर्मी व उमस से परेशान लोग परेशान रहे. हल्की से मध्यम बारिश की संभावना : जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा. हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रही. 6.6 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार, 29 जून से तीन जुलाई के बीच भागलपुर जिले में तापमान में हल्की कमी रहेगी. 29 जून से दो जुलाई के बीच आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान पूर्वी हवा चलेगी और हवा की गति 6 से 9 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि अभी सिंचाई रोक सकते हैं. मध्यम अवधि वाले धान की नर्सरी अभी लगा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन