पछिया हवा के दबाव से मानसून की गति धीमी, कल से बढ़ेगा आगे
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पछिया हवा के दबाव से मानसून की गति धीमी, कल से बढ़ेगा आगे
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, भागलपुर
जिले में चल रही पूर्वा हवा से लोगों को भीषण गर्मी व उमस थोड़ी राहत मिली है. बावजूद बारिश से नहीं होने से लोगों में निराशा है. खासकर किसानों की उम्मीद थी कि जून में धान का बिचड़ा तैयार करने के लिए खेतों में बारिश का पानी जमा होगा. लेकिन जून का महीना आधा से अधिक बीत चुका है. एक भी दिन आसमान से पानी नहीं बरसा है. इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पछिया हवा के दबाव से मानसून की गति धीमी पड़ गयी है. लेकिन 20 जून से मानसून आगे बढ़ेगा. जो 31 मई से ही नॉर्थइस्ट व उत्तरी बंगाल के पास आकर ठहर गया है. इसके असर से भागलपुर समेत पूर्व बिहार, कोसी, सीमांचल व संथाल परगना में बारिश की गतिविधि शुरू होगी. पूर्वा हवा चलने से गर्मी से मिलेगी राहत : सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 74% रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 18 से 22 जून के बीच भागलपुर जिले में तापमान में वृद्धि बनी रहेगी. साथ ही उमस बना रहेगा. 20 से 22 जून के बीच आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं, इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि तेज हवा में सिंचाई रोक सकते हैं. किसी भी प्रकार का छिड़काव अभी न करें. मध्यम अवधि वाले धान की नर्सरी अभी लगा सकते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










