16 जून को मानसून पहुंचेगा भागलपुर, 14 तक सीमांचल व कोसी में होगा एक्टिव

Updated at : 12 Jun 2024 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
16 जून को मानसून पहुंचेगा भागलपुर, 14 तक सीमांचल व कोसी में होगा एक्टिव

16 जून को मानसून पहुंचेगा भागलपुर, 14 तक सीमांचल व कोसी में होगा एक्टिव

विज्ञापन

– भागलपुर जिले में मानसून के एक्टिव होने की अवधि 12 से 15 जून है

– इस समय मानसून बिहार के पूर्वी छोर पर स्थित किशनगंज सीमा पर अटका है

वरीय संवाददाता, भागलपुर

बीएयू सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुमान के मुताबिक 16 जून की शाम तक मानसूनी हवाएं भागलपुर समेत आसपास के जिलों में एक्टिव हो सकती हैं. वहीं 14 जून को इसके किशनगंज होकर बिहार में एंट्री की उम्मीद है. अगले दो दिनों तक यह सीमांचल व कोसी के विभिन्न जिलों से होकर भागलपुर पहुंच सकता है. बता दें कि मानसून बीते 31 मई को ही पूरे नाॅर्थ इस्ट के राज्यों में सक्रिय हो गया है. मानसून का एक छोर किशनगंज की सीमा पर आकर अटक गया है. पूर्व बिहार, कोसी व सीमांचल में भीषण गर्मी व उमस के कारण कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इस कारण मानसून के आगे बढ़ने की संभावना प्रबल हो गयी है. बता दें कि भागलपुर जिले में मानसून के एक्टिव होने की अवधि 12 से 15 जून है.

50 डिग्री जैसी गर्मी का हुआ अहसास : इधर, बुधवार को भी भागलपुर जिले के लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार रहा. दोपहर के समय अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं सुबह के समय न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा. पूर्वा हवा में नमी की मात्रा 82 फीसदी रहने से उमस काफी बढ़ गयी. हवा में गर्म वाष्प की मात्रा बढ़ने से 50 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 13 से 17 जून के बीच भागलपुर जिले के तापमान में वृद्धि बनी रहेगी. 14 से 16 जून के बीच आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं, इस दौरान हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान पूर्वा हवा की गति 4 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि गरमा सब्जियों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं. लंबी अवधि वाले धान की नर्सरी अभी लगा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन