15 जून तक भागलपुर जिले में मानसून के प्रवेश का अनुमान,होगी औसत से अधिक बारिश

Published at :18 May 2024 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
15 जून तक भागलपुर जिले में मानसून के प्रवेश का अनुमान,होगी औसत से अधिक बारिश

15 जून तक भागलपुर जिले में मानसून के प्रवेश का अनुमान, होगी औसत से अधिक बारिश

विज्ञापन

– पिछले साल 20 जून से 13 अक्तूबर तक 116 दिनों तक सक्रिय रहा था मानसून, 1425 मिलीमीटर हुई थी बारिश

वरीय संवाददाता, भागलपुर

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बार 31 मई तक मानसून के केरल तट पर पहुंचने की संभावना जतायी है. इस वर्ष मानसून सीजन में औसत से अधिक बारिश का अनुमान है. केरल तट पर मानसून पहुंचने के 10 दिन बाद यानी 10 जून तक मानसूनी हवाएं बिहार के किशनगंज समेत सीमांचल में सक्रिय हो सकती है. सीमांचल से कोसी व पूर्व बिहार तक मानसून को पहुंचने में दो से पांच दिन तक का समय लग सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 जून तक भागलपुर, बांका व मुंगेर समेत पूर्व बिहार में मानसून की झमाझम बारिश शुरू हो सकती है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 10 दिन बाद मई के अंतिम सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती सिस्टम सक्रिय हो सकता है. इस कारण अरब सागर व हिंद महासागर के मध्य से हाेकर केरल की ओर आ रही मानसूनी हवाओं को तेजी से आकर्षित करेगी. इससे केरल से पूर्वोत्तर व पूर्व भारत तक पहुंचने में मानसून को कम समय लगेगा.

मानसून आने का समय है 12 जून : मौसम विभाग के अनुसार 12 जून तक मानसून भागलपुर में दस्तक दे देता है. वहीं बीते वर्ष 2023 में मानसून की पहली बारिश आठ दिन विलंब से 20 जून को हुई थी. वहीं भागलपुर जिले में मानसून का प्रवेश 2022 में 16 जून को, 2021 में 12 जून, 2020 में 15 जून को हुआ था. जबकि 2008 में आठ जून को ही भागलपुर में मानसूनी बारिश शुरू हो गयी थी.

1100 मिलीमीटर होती है औसत बारिश : जिले में औसतन 1100 मिलीमीटर बारिश मानसून सीजन में होती है. 2023 में मानसून 20 जून से 13 अक्तूबर तक 116 दिनों तक सक्रिय रहा था. इस दौरान रिकॉर्ड 1425 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई थी. खासकर अक्तूबर के पहले सप्ताह में 200 मिलीमीटर तक बारिश हुई थी. इससे भागलपुर व बांका जिला में धान की रोपनी भी लक्ष्य से 90 प्रतिशत से अधिक तक हो पायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन