15 मई तक हीटवेव व गर्मी से मिलेगी राहत, आज भी बारिश की संभावना

Published at :09 May 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
15 मई तक हीटवेव व गर्मी से मिलेगी राहत, आज भी बारिश की संभावना

15 मई तक हीटवेव व गर्मी से मिलेगी राहत, आज भी बारिश की संभावना

विज्ञापन

– अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट, छह घंटे तक रुक-रुककर हुई 15.4 मिलीमीटर बारिश

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले में बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा. सुबह 7.30 बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर डेढ़ बजे तक रुक-रुक कर होती रही. छह घंटे में 15.4 मिलीमीटर बारिश हुई. हवा में नमी की मात्रा बढ़कर 91 प्रतिशत तक हो गयी. इस कारण दोपहर का अधिकतम तापमान छह डिग्री कम होकर 24.5 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं गुरुवार तड़के सुबह न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा. दिनभर पूर्वा हवा चलती रही. हवा की गति छह किमी प्रतिघंटा रही. बीते तीन दिनों से बारिश व बादलों की गतिविधियां बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी व हीटवेव से राहत मिली है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 मई तक राहत बरकरार रहेगी.

आज भी हो सकती है हल्की बारिश : बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 10 से 14 मई के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रह सकता है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. 10 मई को भी हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी और हवा की गति 7 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. किसान इन दिनों सब्जियों की सिंचाई रोक सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन