आज व कल हल्की बारिश की संभावना, हीटवेव से मिलेगी राहत

Published at :08 May 2024 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
आज व कल हल्की बारिश की संभावना, हीटवेव से मिलेगी राहत

आज व कल हल्की बारिश की संभावना, हीटवेव से मिलेगी राहत

विज्ञापन

– आठ मई को दोपहर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री रहा वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में बीते रविवार से खुशनुमा मौसम रहने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा. नमीयुक्त पूर्वा हवा चलने व मंगलवार रात हुई बारिश से बुधवार का मौसम राहत भरा रहा. लोगों को हीटवेव से राहत मिली. आठ मई को दोपहर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा. सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 84 प्रतिशत रही. पूर्वा हवा की गति 10.4 किमी/घंटा रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नौ से 13 मई के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. नौ व 10 मई के बीच हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान पूर्वा हवा की गति नौ से 13 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि सब्जियों में इस दौरान सिंचाई रोक सकते हैं. काटे हुए फसल को सुरक्षित स्थान में रखें. तेज हवा में किसी भी प्रकार का छिड़काव न करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन