सीजन का सबसे सर्द दिन रहा शुक्रवार, पारा छह डिग्री के करीब

रात में शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आयी
इस सीजन का सबसे सर्द दिन शुक्रवार रहा. तड़के सुबह जिले का तापमान गिरकर 6.5 डिग्री तक पहुंच गया. रात में शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आयी. हालांकि, सुबह धूप निकलने से राहत मिली. दोपहर में पछिया हवा बहने से फिर से ठंड का असर शुरू हो गया. सुबह व शाम हल्की धुंध भी देखने को मिला.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 14-18 दिसंबर के बीच जिले में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा. दिन में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं सुबह व शाम कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थित रह सकती है. हल्के से मध्यम कुहासा रहने की संभावना है.अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री के आसपास रहेगी. 18 दिसंबर तक 05-08 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलेगी.पौधों में हल्की सिंचाई करें : शीतलहर की संभावना को देखते हुए हल्की सिंचाई करके पौधों को ठंड से बचाएं. शीतलहर के दौरान उर्वरक या कीटनाशक का छिड़काव न करें. गेहूं की पिछैती किस्मों की बुआई करें.चना की बुआई अतिशीघ्र करने का प्रयास करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




