bhagalpur news. नवाचार व सफलता का संगम 2025-26 का हुआ आयोजन

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. नवाचार व सफलता का संगम 2025-26 का हुआ आयोजन

जिला शिक्षा विभाग भागलपुर के सहयोग से इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन द्वारा अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय भागलपुर में शिक्षा नवाचार व सफलता का संगम 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग भागलपुर के सहयोग से इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन द्वारा अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय भागलपुर में शिक्षा नवाचार व सफलता का संगम 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस जिला स्तरीय आयोजन में जिले के 17 प्रखंडों से लगभग दो सौ प्रतिभागियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भागीदारी की. कार्यक्रम में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक अहसन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. संयुक्त निदेशक सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी नागेंद्र कुमार गुप्ता उद्घाटन के पूर्व कार्यक्रम में शामिल हुए तथा बच्चों के नवाचार का बारीकी से अवलोकन कर बच्चों की हौसला अफजाई की. आयोजन की सबसे उल्लेखनीय विशेषता यह रही कि मंच संचालन, स्टॉल प्रदर्शनी व विभिन्न गतिविधियों का संचालन विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसने उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रस्तुतीकरण कौशल को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया. इस अवसर पर आयोजित पैनल चर्चा में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), प्रभारी प्राचार्य, अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय के व्याख्याता, गुणवत्ता शिक्षा समन्वयक तथा मध्य विद्यालय बेलथू की प्रधानाध्यापिका के साथ राजकीय मध्य विद्यालय, तेलघी की कक्षा सात की छात्रा गौरी कुमारी ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किये. छात्रा की भागीदारी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विशेष रूप से प्रेरित किया. कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया. इस प्रकार के नवाचार आधारित आयोजन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को सशक्त करने के साथ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करते हैं.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन