सेकेंड CBSE बोर्ड एग्जाम के लिए LOC सबमिशन शुरू, cbse.gov.in पर जल्द करें आवेदन

Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Apr 2026 7:11 AM

विज्ञापन

स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

CBSE 10th May Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CBSE 10th मई सेशन की परीक्षा के लिए List of Candidates यानी LOC सबमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्कूल अब आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर छात्रों का डेटा जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन

CBSE 10th May Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड ने साफ किया है कि LOC सबमिशन विंडो 20 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी. ऐसे छात्र जो मई में होने वाली सेकेंड बोर्ड परीक्षा (CBSE 10th May Exam) में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहद जरूरी प्रक्रिया है. बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने इस साल से ही दूसरी बार बोर्ड एग्जाम कराने का फैसला लिया है.

CBSE 10th May Exam के लिए जरूरी तारीखें

CBSE के नोटिफिकेशन के मुताबिक पहले और दूसरे फेज के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की विंडो 16 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी. वहीं तीसरे फेज के लिए फीस जमा करने का मौका 21 और 22 अप्रैल 2026 को मिलेगा.

फॉलो करें ये गाइडलाइंस

बोर्ड की ओर से सेकेंड बोर्ड परीक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी की गई हैं-

  • जिन छात्रों का नाम पहले फेज की LOC में शामिल नहीं किया गया था, वे अब सेकेंड बोर्ड परीक्षा के लिए नाम दर्ज करा सकते हैं और एग्जाम फीस जमा कर सकते हैं.
  • जिन छात्रों का नाम पहले ही सबमिट किया जा चुका है, उन्हें केवल परीक्षा शुल्क जमा करना होगा.
  • अगर कोई छात्र सेकेंड परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहता है तो उसका नाम वापस भी लिया जा सकता है.
  • इसके अलावा बोर्ड ने मैथ्स विषय के विकल्प बदलने की सुविधा भी दी है. जो छात्र मुख्य परीक्षा में Mathematics Standard लेकर बैठे थे, वे अब Mathematics Basic चुन सकते हैं.
  • Basic वाले छात्र Standard चुन सकते हैं. हालांकि अन्य विषयों में बदलाव की अनुमति नहीं दी गई है.

इन छात्रों को मिलेगा मौका

CBSE ने बताया है कि जो छात्र मुख्य परीक्षा में पास हो चुके हैं और अपने अंक सुधारना चाहते हैं, वे Science, Mathematics, Social Science और Languages में से किसी भी तीन विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं. हालांकि ER यानी Essential Repeat कैटेगरी में रखे गए छात्र इस सेकेंड बोर्ड परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे.

कैसा रहा CBSE Board 10वीं का रिजल्ट?

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 इस बार शानदार रहा है. कुल 23,16,008 छात्रों ने परीक्षा पास की है और ओवरऑल पास प्रतिशत 93.70 फीसदी दर्ज किया गया है. लड़कियों ने इस बार भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया. छात्राओं का पास प्रतिशत 94.99 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का 92.69 फीसदी रहा. रीजन वाइज प्रदर्शन में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा सबसे आगे रहे, जहां पास प्रतिशत 99.79 दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: CBSE 10वीं में केंद्रीय विद्यालय का दबदबा कायम, 99.57 फीसदी छात्र पास

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola