bhagalpur news. परीक्षा में मोबाइल से चोरी करने पर वीक्षक व केंद्राधीक्षक पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

Published by :ATUL KUMAR
Published at :16 Apr 2026 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. परीक्षा में मोबाइल से चोरी करने पर वीक्षक व केंद्राधीक्षक पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

टीएमबीयू के बहुद्देशीय प्रशाल में बीसीए सेमेस्टर तीन की परीक्षा में बुधवार को परीक्षार्थियों ने हंगामा किया

विज्ञापन

टीएमबीयू के बहुद्देशीय प्रशाल में बीसीए सेमेस्टर तीन की परीक्षा में बुधवार को परीक्षार्थियों ने हंगामा किया. केंद्राधीक्षक डॉ गौतम कुमार सहित एक वीक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आंदोलित परीक्षार्थियों ने दो परीक्षार्थी पर मोबाइल से चोरी कर उत्तरपुस्तिका में लिखने का आरोप लगाया है. साथ ही वीक्षक व केंद्राधीक्षक पर चोरी करने से नहीं रोकने का भी आरोप लगाया है. जबकि अन्य परीक्षार्थियों से मोबाइल लिया जा रहा था. दरअसल, टीएमबीयू के बहुद्देशीय प्रशाल में बीसीए सेमेस्टर तीन की परीक्षा चल रही है. परीक्षार्थी सुमित कुमार ने आरोप लगाया कि विवि के अधिकारी के रिश्तेदार परीक्षार्थी को परीक्षा के क्रम में स्पेशल स्थान पर बैठाया जाता है. उनके लिए सीट प्लान नहीं रहता है. परीक्षार्थियों ने बताया कि एक लड़का और एक लड़की को सेमेस्टर वन, सेमेस्टर टू और सेमेस्टर थ्री की सभी परीक्षा में विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित सीटिंग प्लान से अलग हटाकर एकांत स्थान पर बैठाया जाता था. आरोप लगाया कि वहां वे मोबाइल और पर्ची (चीट) का उपयोग कर परीक्षा में लिखते थे. शिकायत करने पर केंद्राधीक्षक ने किया नजर अंदाज परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत केंद्राधीक्षक से की गयी, तो शुरुआत में इसे नजरअंदाज कर दिया. इससे नाराज परीक्षार्थियों ने विरोध किया. वीक्षक पर सीधे तौर पर आरोप लगाया कि संबंधित छात्र मोबाइल से नकल कर रहे हैं. वीक्षक ने कोई कार्रवाई नही की. ऐसे में कुछ परीक्षार्थियों ने अमुख दो परीक्षार्थी के पास से मोबाइल फोन व पर्ची बरामद की गयी. इसके बाद ही उनकी कॉपियां जब्त नहीं की गयी. आरोप है कि एक वीक्षक, जो एक विभाग में जेआरएफ हैं. कुछ अधिकारियों के बच्चों को संरक्षण देने का काम करते हैं, ताकि वे परीक्षा में नकल कर सकें. सूचना मिलने पर पहुंचे परीक्षा नियंत्रक आंदोलित परीक्षार्थियों ने मामले को लेकर विवि के परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार ओझा को सारी जानकारी दी. परीक्षा नियंत्रक माैके पर पहुंचे पर लगाये जा रहे आरोप को लेकर केंद्राधीक्षक, वीक्षक व परीक्षार्थियों से पूछताछ की और मामले को शांत कराया. कहा कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. लगाये जा रहे आरोप गलत व निराधार – केंद्राधीक्षक केंद्राधीक्षक डॉ गौतम कुमार यादव ने लगाये जा रहे सभी आरोप को खारिज कर दिया है. कहा कि एक साजिश के तहत उन्हें बदनाम किया जा रहा है. जब उनको मामले की शिकायत मिली, तो पता लगा रहे थे कि कौन लोगों ने सीट प्लानिंग गलत ढंग से किया है. इसकी खोजबीन कर रहे थे. जानकारी मिलने पर ही कार्रवाई की जाती. केंद्राधीक्षक व वीक्षक को हटाने की मांग छात्र सुमित कुमार ने मामले में केंद्राधीक्षक व वीक्षक को हटाने की मांग की है. साथ ही नकल करने वाले दो परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित करने की भी मांग की है. छात्र ने कहा कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा. कोट — पूरे मामले में केंद्राधीक्षक से रिपोर्ट मांगी गयी है. साथ ही परीक्षार्थियों से भी लिखित शिकायत मांगी गयी है. विभाग को आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. प्रो विनोद कुमार ओझा, परीक्षा नियंत्रक टीएमबीयू

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन