एबीवीपी ने रिजल्ट में लगे एनईपी को लेकर टीएमबीयू को कराया बंद, अधिकारियों को किया बाहर

टीएमबीयू से स्नातक सत्र 2023-27 सेमेस्टर पांच के परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी करने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को विवि में हंगामा किया
विवि पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा से रोका रहा – विद्यार्थी
विद्यार्थियों का कहना था कि सेमेस्टर वन, टू, थ्री व फोर में नहीं रोका गया. अब उनलोगों को पांचवें सेमेस्टर में रोका जा रहा है. विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक से कहा कि जब नियम नहीं था, तो उनलोगों से फॉर्म क्यों भराया गया. किसी ने फॉर्म भर दिया, तो उसे पहले ही क्यों नहीं रोका गया. उधर, परिषद के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद ने कहा कि विवि पहले पेंडिंग रिजल्ट का निष्पादन करे. इसके बाद ही परीक्षा तिथि के बारे में निर्णय लिया जाये. सदस्य आशुतोष तोमर व जिला संयोजक सूर्या प्रताप ने कहा कि विवि प्रशासन विद्यार्थियों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष व त्वरित गति से कार्रवाई करे.
प्रभारी कुलपति के समर्थन करने वाले सिंडिकेट सदस्य पर बरसे बीएनएमयू मधेपुरा विवाद अब टीएमबीयू में भी गहराने लगा है. एबीवीपी के छात्र नेता कुणाल पांडे, आशुतोष तोमर सिंह ने विवि बंद कराने के दौरान कहा कि मधेपुरा के कुलपति सह टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा को कुछ सिंडिकेट सदस्य ने ईमानदार व चरित्रवान बताया है. उन्होंने प्रभारी कुलपति पर लगे आरोपों सहित सिंडिकेट सदस्य द्वारा समर्थन किये जाने पर जमकर बरसे. वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुक्ता सिंह एवं निधि ने कहा कि प्रभारी कुलपति पर लगे आरोप सत्य पाये जाते हैं, तो ऐसे व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए, ताकि महिला सम्मान एवं विश्वविद्यालय की गरिमा बनी रहे. कार्यकर्ताओं ने महिला विरोधी प्रभारी कुलपति के विरुद्ध में नारे भी लगाये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










