ePaper

चक्रवात दाना का दिखेगा असर : भागलपुर में छाये रहे बादल, 7.1 मिमी हुई बारिश

Updated at : 24 Oct 2024 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
चक्रवात दाना का दिखेगा असर : भागलपुर में छाये रहे बादल, 7.1 मिमी हुई बारिश

चक्रवात दाना का दिखेगा असर : भागलपुर में छाये रहे बादल, 7.1 मिमी हुई बारिश

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय दाना चक्रवात का असर भागलपुर समेत पूर्व बिहार के सभी जिलों पर दिखने लगा है. गुरुवार को दिन भर घने बादल छाये रहे. जिले के पूर्वी भाग में स्थित प्रखंडों और भागलपुर शहर में 7.1 मिलीमीटर हल्की बारिश भी हुई. इससे दोपहर के समय अधिकतम तापमान में पांच डिग्री कम होकर 26.5 डिग्री तक पहुंच गया. सुबह के समय न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रही. 4.8 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. इधर, अगले 24 घंटा के दौरान भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, अररिया, कटिहार, किशनगंज व पूर्णिया समेत अन्य जिलों में एक या दो स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की गति से तेज हवा चलेगी. इसके साथ गरज के साथ बारिश की संभावना है. दाना चक्रवात का 25 अक्तूबर की सुबह के ओडिशा तट पर टकराने की संभावना है. ओडिशा में इस तूफान की गति 100 से 120 किमी प्रति रहेगी. लेकिन पूर्व बिहार, संथाल परगना, सीमांचल व कोसी तक पहुंचते इसकी गति कम हो जायेगी.

किसानों को सलाह : वर्षा की संभावना को देखते हुए अगात धान एवं मक्का की तैयार फसलों की कटाई एवं झराई करते समय सावधानी बरतें. खड़ी फसलों में सिंचाई स्थगित करें. कीटनाशक एवं खाद का प्रयोग आसमान साफ रहने पर ही करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन