पिंक बसों में महिला यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत, निगम ने शुरू की खास पहल
पिंक बस
Bhagalpur Pink Bus Service: बसों की खिड़कियों पर लगाये गये पिंक कलर के पर्दे, महिलाएं की यात्रा हो रही सुखद.
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट:
Bhagalpur Pink Bus Service: शहर में पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित पिंक बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है. चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी को देखते हुए परिवहन निगम ने पिंक बसों में विशेष इंतजाम किये हैं, जिससे महिला यात्रियों को काफी राहत मिल रही है.
बसों में लगाये गये पिंक पर्दे
गर्मी के प्रकोप से यात्रियों को बचाने के लिए निगम ने बसों की खिड़कियों पर पिंक कलर के पर्दे लगाये हैं. क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पर्दों को लगाने का मुख्य उद्देश्य तेज धूप और उमस से महिला यात्रियों का बचाव करना है. यह व्यवस्था शहर में चल रही सभी 6 पिंक बसों में लागू कर दी गयी है.
Bhagalpur Pink Bus Service: भागलपुर में पहली बार अनोखी पहल
भागलपुर में सार्वजनिक परिवहन के इतिहास में यह पहली बार है जब बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए इस तरह की व्यवस्था की गयी है. इसके पहले किसी भी बस में पर्दे की ऐसी कोई सुविधा नहीं थी. निगम के इस फैसले का महिला यात्रियों, खासकर कॉलेज जाने वाली छात्राओं द्वारा काफी स्वागत किया जा रहा है.
यात्रियों में खुशी, निजी बसों की व्यवस्था पर सवाल
इस नयी पहल से पिंक बसों में सफर करने वाली महिलाओं में काफी खुशी है. वहीं, शहर में चलने वाली कई निजी बसें, जो कम दूरी तय करती हैं, उनमें अभी भी पर्दे या धूप से बचाव की कोई उचित व्यवस्था नहीं है. इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गौरतलब है कि पिंक बसों का परिचालन शहर के विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है, ताकि महिला यात्रियों और छात्राओं को सुरक्षित और आरामदायक सफर की सुविधा मिल सके.
इसे भी पढ़ें : गया जी दौरे पर पत्नी के साथ पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, जदयू छोड़कर रालोमो में आए नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SANJEEV KUMAR JHA
संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










