14 नंबर रोड या 'विकास की तैरती हुई मिसाल'? पूर्व सांसद अनिल यादव ने स्थानीय विधायक व सरकार को घेरा

Updated:
विज्ञापन

पूर्व सांसद अनिल यादव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की 14 नंबर रोड की दयनीय स्थिति पर पूर्व सांसद अनिल यादव ने स्थानीय विधायक और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. सड़क पर गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़क दिखना जनता की पीड़ा को दर्शाता है.

विज्ञापन

भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया-तिनटंगा जहाज घाट को जोड़ने वाली 14 नंबर रोड की बदहाली को लेकर राजनीति गरमा गई है. पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल यादव ने सड़क की जर्जर स्थिति की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए स्थानीय विधायक और प्रशासनिक रवैये पर तीखा हमला बोला है.

विज्ञापन

'सड़क में गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़क ढूंढ रही जनता'

तिनटंगा करारी निवासी पूर्व सांसद अनिल यादव ने 14 नंबर रोड की दयनीय स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि सड़क पर गड्ढे कम और गड्ढों में सड़क ज्यादा नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि बारिश के पानी से पूरी सड़क जलमग्न हो चुकी है, जिससे राहगीर असमंजस में हैं कि इस रास्ते पर गाड़ी से सफर करें या नाव का सहारा लें. सड़क पर चलना आम जनता के लिए खतरे से खाली नहीं रह गया है.

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता पर सवाल

पूर्व सांसद ने जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बारिश आते ही यह प्रमुख सड़क तालाब, गड्ढे झील और कीचड़ स्विमिंग पूल में तब्दील हो जाता है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि शायद जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की नजर में यह भी किसी 'स्मार्ट विकास' का ही हिस्सा है.

'जनता कीचड़ में, जिम्मेदार एसी कमरों में बंद'

अनिल यादव ने क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि गोपालपुर की जनता हर दिन कीचड़ और गड्ढों से जूझते हुए सफर करने को मजबूर है. वहीं दूसरी ओर, जिम्मेदार प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी पटना के वातानुकूलित (AC) कमरों में बैठकर विकास की ठंडी हवा का आनंद ले रहे हैं. उन्होंने मांग की है कि इस महत्वपूर्ण सड़क का अविलंब पुनर्निर्माण कराया जाए ताकि आम जनजीवन को राहत मिल सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन